फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भपात के अड्डे का भंडाफोड़, एक महिला गिरफ्तार

Sat, 20 Feb 2016 01:08 AM IST
ब्ययूराो/अमर उजाला /सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को दोपहर बाद शहर के वार्ड नंबर 11 में स्थित एक मकान पर छापा मारकर गर्भपात करने के औजार और भारी मात्रा में दवाइयां बरामद किया है। टीम के साथ आई पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। डिप्टी सीएमओ डॉ. विरेश भूषण ने बताया कि इसके अतिरिक्त नकली हस्ताक्षर किए हुए जन्म प्रमाण पत्र भी बरामद किए गए हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए रानियां थाने में मुकदमा दर्ज कर कर लिया गया है। उप सिविल सर्जन डॉ. विरेश भूषण ने बताया कि शुक्रवार की सुबह: 8.30 बजे पीएनडीटी शिकायत केंद्र के फोन पर सूचना मिली कि रानियां में एक गर्भवती महिला स्कॉर्पियो में सवार होकर गर्भपात करवाने के लिए आ रही है। सूचना के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम जिसमें डीसीओ डॉ. संदीप गहलान, एसएमओ डॉ. एमपी. जैन व डॉ. नरेश सहारण आदि शामिल हैं। सूचना पर जब टीम ने उक्त गाड़ी की निगरानी की तो गाड़ी डॉ. जरनैल सिंह वाली गली में खड़ी दिखाई दी। इस पर टीम ने कार्यवाही करते हुए रानियां में वार्ड नंबर 11 की सतविंद्र कौर पत्नी श्रीकृष्ण चंद्र जो सुखो बाई के नाम से पहचानी जाती है के घर छापा मारा तो उन्हें एक कमरे में स्थापित लेबर रूम में गर्भपात में प्रयुक्त औजार, दवाइयां आदि बरामद हुई। डा. विरेश भूषण ने बताया कि इसके अतिरिक्त नकली हस्ताक्षर युक्त जन्म प्रमाण पत्र भी बरामद किए गए हैं। इस पर कार्यवाही करते हुए रानियां थाने में मुकदमा दर्ज कर कर लिया है। 
विज्ञापन

फोटो:
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें