फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभय चौटाला का दावा : विधानसभा चुनाव में इनेलो-बसपा गठबंधन 30 से 35 सीटें जीतेगा

Fri, 04 Oct 2024 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
चोपटा में जनसभा में उप​स्थित अभय चौटाला, मनकीरत औलख व अन्य । संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चोपटा। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन इंडियन नेशनल लोकदल एवं बहुजन समाज पार्टी की ओर से जिले के सभी हलकों में रैली की गई। इसमें इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने हरियाणा में इनेलो बसपा गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया।

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि यह चुनाव केवल विधायक बनाने का चुनाव नहीं है, बल्कि सिरसा जिले के लोगों के लिए मुख्यमंत्री बनाने का है। पहले दस साल कांग्रेस का शासनकाल रहा, उसके बाद पिछले दस वर्षों से भाजपा सत्ता में है। इसमें हरियाणा को लूटने, युवाओं को बेरोजगारी के दलदल में धकेलने, शिक्षा और स्वास्थ्य प्रणाली को पूरी तरह से खत्म करने का काम किया गया।उन्होंने दावा किया कि आज इनेलो-बसपा गठबंधन को 30 से 35 सीटों पर जीत मिल रही है। सिरसा की पांचों सीटों पर गठबंधन के विधायक चुनकर आएंगे और फिर आपकी सरकार बनेगी।
विज्ञापन

शिरोमणि अकाली दल के नेता तेजेंद्र सिंह ने कहा कि स. प्रकाश सिंह बादल एवं चौधरी देवीलाल पगड़ी बदल भाई थे। हमेशा लोक कल्याण की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने आपके नौजवानों के लिए जेल काटी है। ऐसे में अगर आप स्वाभिमानी हो तो एक-एक वोट इनेलो-बसपा गठबंधन देना है। इस दौरान पंजाबी गायक मनकीरत औलख ने इनेलो-बसपा गठबंधन के पक्ष में वोटों की अपील करते हुए कहा कि गठबंधन की सरकार बनना तय है।
इस दौरान डबवाली से इनेलो-बसपा के प्रत्याशी आदित्य देवीलाल, रानियां से प्रत्याशी अर्जुन चौटाला व कालांवाली के उम्मीदवार गुरतेज सिंह, पवन बेनीवाल, कर्ण चौटाला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


भाजपा में जाना होता तो 2014 में ही चला जाता
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हुड्डा कहते हैं कि इनेलो बसपा गठबंधन वोट काटने के लिए है तो मैं आज यह साफ कर देता हूं कि अगर भाजपा में ही जाना होता तो 2014 में जब मोदी की सरकार बनी थी, तभी चला जाता। चौधरी ओम प्रकाश चौटाला को 10 साल की कैद भी नहीं काटनी पड़ती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें