फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: आरोही स्कूल झिड़ी ने राज्यस्तर पर किया नाम रोशन

विज्ञापन
समीक्षा बैठक में शामिल होते हुए जिला ​शिक्षा अ​​धिकारी व अन्य।
विज्ञापन
सिरसा। केंद्रीय सचिवालय, चंडीगढ़ में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, एसीएस और निदेशक की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा में शिक्षा के क्षेत्र में व वार्षिक परीक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 10 श्रेष्ठ विद्यालयों को सम्मानित किया गया। शिक्षा मंत्री ने खंड बड़ागुढ़ा के आरोही मॉडल स्कूल झिड़ी के सभी स्टाफ सदस्यों की विशेष रूप से सराहना की।
विज्ञापन


उन्होंने आरोही मॉडल स्कूल झिड़ी की उपलब्धियों को हरियाणा के सभी स्कूलों में सर्वश्रेष्ठ बताते हुए आगामी स्वतंत्रता दिवस को जिलास्तरीय आयोजन में विद्यालय के सभी अध्यापकों को 11000-11000 रुपये की सम्मान राशि पुरस्कार देकर सम्मानित करने की घोषणा की। यह इनाम राशि पाने वाला आरोही मॉडल स्कूल झिड़ी हरियाणा का एकमात्र विद्यालय है। इस समीक्षा बैठक में जिला सिरसा की तरफ से जिला शिक्षा अधिकारी वेद दहिया, खंड शिक्षा अधिकारी मनीषा नीदीपा व विद्यालय मुखिया प्रदीप कुमार शामिल हुए।

52 विद्यार्थियों ने मेरिट हासिल की

इस वर्ष बारहवीं कक्षा में विद्यालय के 66 में से 52 विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान हासिल किया। विद्यालय के विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों ने जिला स्तर के पहले चार स्थान में जगह बनाई। गत वर्ष भी विद्यालय के वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने जिला स्तर पर पहले तीनों स्थान हासिल किए थे। विद्यालय की पूर्व छात्रा परनीत कौर ने बोर्ड परीक्षा में राज्य स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त करके पहले भी जिला सिरसा का नाम रोशन किया किया। राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में विद्यालय हरियाणा राज्य की तरफ से पिछले तीन वर्षों से लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहा है। इससे पूर्व विद्यालय खेल के क्षेत्र में, सांस्कृतिक गतिविधियों, विज्ञान प्रदर्शनी व अन्य आयोजनों में भी अपनी शानदार उपस्थिति देता रहा है। उन्होंने विद्यालय की इन सभी उपलब्धियों का श्रेय विद्यालय के सभी मेहनती व कर्मठ अध्यापकों एवं कर्मचारियों को दिया।
विज्ञापन





66 में से 52 विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया, जोकि एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। यह दर्शाता है कि स्कूल के विद्यार्थी न केवल परीक्षा उत्तीर्ण करने में सफल रहे, बल्कि उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन




- वेद सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें