संवाद न्यूज एजेंसी
चोपटा। नाथूसरी कलां स्थित आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के आगामी शैक्षणिक सत्र की कक्षा छह से नौ और 11वीं कक्षा में प्रवेश दिए जाएंगे। इसके लिए 26 मार्च को दो सत्रों में प्रवेश परीक्षा होगी। इसका समय कक्षा छठी, सातवीं, आठवीं के लिए सुबह नौ बजे से 11 बजे तक और 9वीं एवं 11वीं कक्षा के लिए दोपहर 12 बजे से दोपहर दो बजे तक रहेगा।
विद्यालय के प्राचार्य कमल कुमार ने बताया कि इसके आवेदन पत्र विद्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। भरे गए आवेदन पत्र विद्यालय में 24 मार्च तक जमा करवाने होंगे। इस स्कूल में 11वीं, 12वीं कक्षा में कला, वाणिज्य और विज्ञान की तीनों संकायों की कक्षाएं लगतीं हैं। यहां 100 छात्राओं के रहने के लिए निशुल्क हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध है। स्कूल में पूर्णतया अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा दी जाती है।