फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: आप कार्यकर्ता पर धर्मपाल लाट पर हमला, पीठ और कंधे पर आईं चोटें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता धर्मपाल लाट पर बुधवार शाम को कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच में जुट हुई है।
ग्रामीणों के अनुसार गांव भरोखां निवासी धर्मपाल लाट बुधवार शाम को अपने खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान छह बाइक पर 12-13 लोगों पहुंचे और धर्मपाल को घेर लिया। हमलावरों ने डंडों व तेजधार हथियारों से धर्मपाल पर हमला कर दिया। इस दौरान आसपास के खेत में काम कर रही महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसपर हमलावर मौके से भाग गए। शोर शराबा सुनकर ग्रामीण एकत्रित हुए और डायल 112 पर सूचना दी। इसके बाद एंबुलेंस के जरिये पुलिस ने धर्मपाल को जिला नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया। मेडिकल जांच में धर्मपाल के सिर में पीठ और कंधे पर तेजधार हथियारों से चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में आप के राष्ट्रीय परिषद सदस्य विरेंद्र कुमार एडवोकेट ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच करते हुए एक-एक हमलावर को पुलिस तुरंत गिरफ्तार करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें