फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दोस्त के घर जा रहे युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोड़ी। रोड़ी में देर रात दोस्त के साथ उसके घर जा रहे युवक पर तेजधार हथियारों ने कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इसमें सतनाम सिंह (26) गंभीर रूप घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, रोड़ी थाना पुलिस ने घायल के बयानों के आधार पर 7-8 लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में रोड़ी की मिलखी पती वार्ड 8 निवासी सतनाम सिंह ने बताया कि वह डीजे का काम करता है। 26 मई की रात करीबन साढ़े 9 बजे वह अपने दोस्त रोड़ी निवासी हरपाल सिंह के साथ उसके घर जा रहा था।

जैसे ही वे दोनों रोड़ी स्थित अनुसूचित जाती चौपाल के पास गली में पहुंचे तो वहां पर रोड़ी निवासी काका सिंह उर्फ पिंडी अपने मकान के बाहर गली में मनजीत सिंह उर्फ काना, रणजीत सिंह उर्फ मनी, कुलजीत सिंह, अर्शदीप सिंह उर्फ अरसी, बंस व गुरदीप सिंह उर्फ गौरी के साथ खड़ा था। सभी ने हाथों में तेजधार हथियार लिए हुए थे।
विज्ञापन


जैसे वे दोनों उनके करीब पहुंचे तो मनजीत सिंह ने तलवार से उस पर हमला कर दिया। बचाव के दौरान तलवार उसके दाहिने हाथ में लगी। तभी रणजीत उर्फ मनी ने लोहे के कापे से उसके सिर के ऊपर हमला किया तो उसने अपना बायां हाथ आगे कर दिया। इससे हाथ पर कापा लगा। सभी ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला किया तो वह किसी तरह से वहां से भागने लगा।

किसी तरह से जान बचाकर रोड़ी निवासी मांगेराम की परचून की दुकान में घुस गया और दुकान से उसके मकान में चला गया। सभी हमलावर हथियारों सहित मांगे राम के घर में घुस गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग भागकर आए तो हथियारबंद लोग वहां से चले गए। इसके बाद लोगों ने उसके पिता गुरतेज सिंह व भाई सतपाल सिंह को सूचित किया।

दोनों ने उसे निजी अस्पताल सिरसा लेकर आए, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने बयानों के आधार पर सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रोड़ी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जनक सिंह ने बताया कि इस मामले में टीम के साथ घटनास्थल पर जाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। भीड़ एकत्रित होने से सीसीटीवी में कुछ साफ दिखाई नहीं दे रहा है। इनकी कोई पुरानी रंजिश बताई जा रही है, जिसके चलते यह लड़ाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें