फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: संगत कैंचियां के पास कार हादसे में अरनियांवाली के युवक की मौत

Mon, 06 Jan 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। बठिंडा जा रहे गांव अरनियांवाली के युवक की कार संगत कैंचियां के पास दुर्घटना ग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिरसा के गांव अरनियांवाली निवासी कुलदीप सिंह पुत्र रंजीत सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार कुलदीप एक निजी कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर था। वह अपनी कार से अरनियांवाली से बठिंडा जा रहा था। रास्ते में संगत कैंचियां के पास उसकी कार को बठिंडा की ओर से आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे की जानकारी मिलने पर संगत सहारा सेवा संस्था के स्वयंसेवक सिकंदर कुमार मसाना पहुंचे। उन्होंने ने बताया कि घायल को बठिंडा के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह हादसा संगत कैंचियां पर बने ओवरब्रिज पर हुआ। निर्माणाधीन हाईवे पर ओवरब्रिज की एक साइड बंद होने के कारण दोनों दिशाओं का ट्रैफिक एक ही साइड से गुजर रहा था, जिससे यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन




संगत थाना प्रभारी परम पारस सिंह चाहिल ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। इस मामले में मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें