फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: खेत में सिंचाई करने गए युवक पर किया रॉड से हमला, एक नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा/ बड़ागुढ़ा। गांव छतरियां में खेत में पानी लगाने गए युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घायल को उसके पिता ने बड़ागुढ़ा स्थित अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसको सिरसा अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने घायल की शिकायत पर आरोपी नामजद आरोपी सुभाष के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में घायल विनोद कुमार ने बताया कि एक जून की रात करीब 11 बजे वह अपने पिता बीरबल के खेत में पानी लगाने गया था। जब उसने खेत में पानी लगाने के लिए ट्रैक्टर का बर्मा चालू किया तो वहां पर सुभाष आ गया, जहां पर उनकी पानी लगाने को लेकर बहस हो गई। आरोपी है तैश में आकर सुभाष ने उसके सिर पर रॉड मारी। जिससे उसका सिर फट गया। जब उसने शोर मचाया तो सुभाष अपना ट्रैक्टर लेकर भाग गया और जाते-जाते जान से मारने की धमकी दे गया।
वहीं शोर सुनकर उसके पिता मौके पर पहुंचे और उसे बड़ागुढ़ा स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा अस्पताल रेफर कर दिया गया। सिरसा अस्पताल से घायल को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायल विनोद की शिकायत पर आरोपी सुभाष के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें