बडागुढ़ा। गांव पन्नीवाला मोटा में बस स्टैंड के निकट सड़क पार कर रहे एक युवक को कार ने चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस संबंध में बडागुढ़ा पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव ओढां निवासी तरसेम सिंह ने बताया कि वे पन्नीवाला मोटा में बस स्टैंड पर हाईवे किनारे स्थित एक दुकान पर सीमेंट उतारने गए थे। जब उसके ताऊ का लडक़ा दारा सिंह सडक़ पार कर रहा था तो इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उसे चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए दारा सिंह को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। एसआई मदन लाल ने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद