फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पहले होटल में कमरा करवाया बुक, फिर युवक-युवती ने किया सुसाइड, फंदे पर लटका मिला लड़का...

Tue, 12 Aug 2025 12:47 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी सिरसा

सार

हरियाणा में युवक और युवती ने पहले होटल में कमर बुक करवाया और फिर उसी कमरे में सुसाइड कर लिया। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा में जाट धर्मशाला के सामने एक होटल में युवक व युवती ने  प्रेम प्रसंग के चलते सुसाइड कर लिया। युवती ने जहरीला पदार्थ खाया था और युवक ने खुद को पंखे से फांसी लगा ली। दोनों की मौत की सूचना होटल मालिक ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं , युवती के परिजन भी उसे ढूंढते हुए होटल में पहुंच गए। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया है, जहां पर परिजनों के बयानों के आधार पर पोस्टमार्टम किया जाएगा। 
विज्ञापन


मृतका कर रही थी बीएड

जानकारी के मुताबिक होटल में दिए दस्तावेजों के अनुसार युवक की पहचान मौजूखेड़ा निवासी सुरेंद्र के रूप में हुई है और युवती मंजू गांव शाहपुरिया की रहने वाली थी।  वह घर से लाइब्रेरी जाने की बात कहकर सिरसा आई थी। युवती डेरा सच्चा सौदा कॉलेज में बीएड सेकेंड ईयर में पढ़ाई कर रही थी। युवती और युवक दोनों सुबह साढ़े नौ बजे करीब होटल में पहुंचे थे। शाम पांच बजे करीब कुछ देर के लिए युवक होटल से बाहर गया था। बाहर से वापस आने के बाद कमरे में चला गया। रात आठ बजे  होटल मालिक ने उन्हें खाने के लिए फोन किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं रिसीव किया।  स्टाफ को खाने का पूछने के लिए भेजा तो गेट भी नहीं खोला। ऐसे में उन्होंने सोचा की जरूरत होगी तो फोन कर लेंगे।
विज्ञापन

एक ने लगाया फंदा दूसरे ने खाया जहरीला पदार्थ 
  

रात के 12 बजे के करीब युवती के पिता व अन्य परिवार के सदस्य होटल में पहुंचे। उन्होंने युवती की फोटो दिखाकर होटल के स्टाफ से जानकारी मांगी तो उन्होंने बताया कि युवती एक युवक के साथ कमरा नंबर 203 में ठहरी है। परिजन और स्टाफ ने कमरे के बाहर जाकर दरवाजा खटखटाया लेकिन किसी ने गेट नहीं खोला तो परिजनों ने स्टाफ को दरवाजा तोड़ने के लिए कहां। गेट खुलने पर जब अंदर के हालात देखे तो सभी दंग रह गए। युवती का शव बेड पर पड़ा हुआ था और युवक पंखे पर फंदा लगाकर लटक हुआ था। यह देखकर स्टाफ ने होटल मालिक और पुलिस को सूचित किया।

वहीं, मंगलवार  अलसुबह मृतक के आईडी प्रूफ के आधार पर उसके परिजनों को पुलिस ने  सूचित किया । मृतक युवक के परिजन मौके पर पहुंचे। सूत्रों के अनुसार दोनों आपस में खेत पड़ोसी हैं। 

सिविल लाइन थाना प्रभारी राधेश्याम के अनुसार युवक सुरेंद्र ने ही कमरा नंबर 203 बुक किया था। वह पहले होटल में आया था। उसके बाद दोपहर एक बजे के आसपास युवती होटल में आई थी। उसके बाद वह कमरा नंबर 203 में चली गई। इसके बाद दोनों कमरे से बाहर नहीं निकले। सुबह परिजनों के आने पर उनके सुसाइड करने का पता चला जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को अपने कब्जे में लिया है। दोनों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Haryana Crime: हरियाणा में महिला की हत्या, पति पर लगा गला दबाकर मारने का आरोप
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें