फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सड़क में बने गड्ढों के कारण खाद से भरी ट्रॉली पलटी

विज्ञापन
ऐलनाबाद। सड़क पर गड्ढों के कारण पलटी खाद से भरी ट्राली। संवाद 
विज्ञापन
ऐलनाबाद। बारिश के बाद सिरसा रोड 15 से 20 फीट तक टूट गया है। सड़क टूटने से दो से तीन फीट के गड्ढे बने हुए हैं। बुधवार शाम इस रोड पर 6 बजे के आसपास एक खाद से भरी ट्राॅली पलट गई। गनीमत रही कि ट्रैक्टर चालक बच गया। हिसार के आदमपुर से ऐलनाबाद खाद लेकर आ रहे चालक सीताराम की खाद जमा पानी में भीग गई और उसे हजारों का नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन


चालक ने बताया कि सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण ट्राॅली का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। सड़क पर इतने गहरे गड्ढे हैं कि ट्राॅली को संभालना मुश्किल हो गया। अचानक झटका लगने से ट्राॅली पलट गई और पूरा माल बिखर गया। वहीं, ढाणी लखजी निवासी रेखा रानी ने बताया कि सड़क पर बने ये गड्ढे पिछले एक साल से हादसों का कारण बने हुए हैं।
कई बार विभाग को सूचित किया गया, लेकिन हर बार खानापूर्ति करते हुए मिट्टी डालकर गड्ढे भर दिए जाते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की कि वह इस सड़क की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द इन गड्ढों को भरवाए, ताकि हादसे न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें