फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: साइकिल पर स्कूल जा रहे किशोर को कार ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। चतरगढ़पट्टी स्थित जीण माता मंदिर के पास तेज रफ्तार कार ने साइकिल पर स्कूल जा रहे किशोर को टक्कर मार दी। इससे किशोर सड़क पर जा गिरा। राहगीरों ने उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने घायल का बयान दर्ज कर अज्ञात कार चालक के अभियोग दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चतरगढ़ट्टी निवासी रमनदीप सिंह (17) अनाज मंडी स्थित मॉडल संस्कृत विद्यालय में कक्षा 11वीं में पढ़ता है। वीरवार सुबह करीब साढ़े छह बजे वह साइकिल पर सवार होकर विद्यालय जा रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल को टक्कर मार दी। इससे वह नीचे गिर गया। कार चालक टक्कर मारने के बाद भाग गया। राहगीरों ने रमनदीप को अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने रमनदीप का बयान दर्ज कर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि जल्द ही कार चालक की पहचान कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें