फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कच्चे कर्मचारियों को स्थायी करने के लिए 30 जुलाई को होगा प्रदर्शन

Fri, 19 Jun 2026 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐलनाबाद। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन से संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर 30 जुलाई को प्रदेश के सभी जिला उपायुक्त कार्यालयों पर कच्चे कर्मचारियों को न्यायालय के निर्णय के अनुसार स्थायी करने की मांग को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


इसी कड़ी में, ब्लॉक रानियां एवं ऐलनाबाद की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ऐलनाबाद ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष सुमेर सिंह चौहान तथा रानियां ब्लॉक प्रधान गुरमेल सिंह ने की मंच संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोमपाल ने किया बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी विभागों में बैठकें आयोजित कर प्रत्येक कच्चे कर्मचारी से निर्धारित प्रोफार्मा भरवाया जाएगा, ताकि उनकी समस्याओं और मांगों को संगठित रूप से सरकार के समक्ष रखा जा सके।
बैठक में यह भी तय किया गया कि 28 जून को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कन्वेंशन में ब्लॉक रानियां एवं ऐलनाबाद से बड़ी संख्या में कर्मचारी भाग लेंगे और आगामी आंदोलन की रणनीति को मजबूत करेंगे।
विज्ञापन


इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ के नेता राजेश भाकर ने कहा कि भाजपा सरकार कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों के प्रति गंभीरता नहीं दिखा रही है। उन्होंने कहा कि एक ओर न्यायालय के स्पष्ट आदेश हैं कि कच्चे कर्मचारियों के लिए स्थायी नीति बनाकर उन्हें नियमित किया जाए।
वहीं दूसरी ओर सरकार कौशल जैसी योजनाओं के माध्यम से कर्मचारियों को स्थायी करने के बजाय लंबे समय तक अस्थायी बनाए रखने का प्रयास कर रही है, जिससे कर्मचारियों के शोषण को बढ़ावा मिल रहा है। कर्मचारी वर्ग इस स्थिति को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगा।
राज्य कमेटी के निर्णय के अनुसार 30 जुलाई को प्रदेशभर के सभी जिला मुख्यालयों पर हजारों कर्मचारी एकत्र होकर प्रदर्शन करेंगे तथा कच्चे कर्मचारियों को स्थायी करने सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर सरकार का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें