सिरसा। सदर थाना क्षेत्र में वीरवार रात को एक युवक निर्वस्त्र होकर एक मकान में घूस गया और कमरे में सोई युवती का गला दबाने लगा। युवती ने हिम्मत करते हुए शोर मचा दिया। युवक भागने लगा तो युवती के घरवालों ने उसका पीछा कर उसकी जमकर पीटा। युवक की ओर से माफी मांगने पर ये मामला पुलिस थाने तक नहीं पहुंचा।
युवती ने बताया कि वह रात को कमरे में सोई हुई थी। इसी दौरान एक निर्वस्त्र युवक कमरे में आ गया और उसका गला दबाने लगा। युवती ने शोर मचाया तो युवक बाहर की ओर भागा। युवती की आवाज सुनकर घरवाले कमरे से बाहर आए और भाग रहे युवक का पीछा शुरू कर दिया। कुछ देर बाद घरवालों ने उक्त युवक को पकड़ लिया।
इसी दौरान काफी लोग एकत्रित हो गए और सभी ने उक्त युवक की छित्तर परेड की। युवक ने लोगों को बताया कि उसकी दिमागी स्थिति ठीक नहीं है। युवक के माफी मांगने पर मामला शांत हो गया। सदर थाना प्रभारी सुखदेव सिंह का कहना है कि थाने में किसी ने शिकायत नहीं दी है। अगर शिकायत आती है तो पुलिस कार्रवाई करेगी।