फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: हौदी में गिरने से भावदीन निवासी अधेड़ की मौत

Sat, 09 Dec 2023 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। धान मिल की बनी हौदी में गिरने से गांव भावदीन निवासी 54 वर्षीय सुखविंद्र सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता जगसीर सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके पिता सुखविंद्र सिंह गांव भावदीन के रहने वाले महाबीर का ट्रैक्टर चलाते थे। उनके पिता छह दिसंबर को ट्रैक्टर ट्राॅली में भरा धान उतारने के लिए फिगर नेचुरल धान मिल में गए थे। इस दौरान वह धान मिल परिसर में बने हौदी में ट्रॉली खाली कर रहे थे।
विज्ञापन

हौदी के कुछ हिस्सों पर सरिये नहीं लगे थे। उन पर कोई ढक्कन भी नहीं थे। इस कारण उसके पिता 20 फुट गहरी हौदी में गिर गए। इससे उनकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। इलाज के दौरान आठ दिसंबर को चिकित्सकों ने सुखविंद्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें