फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ पहुंचाना यात्रा का उद्देश्य : मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक की। इसके तहत उपायुक्त कैंप कार्यालय में वीसी का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वच्छता, सीवरेज व्यवस्था, सड़कों की मरम्मत आदि की विस्तार से समीक्षा की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा में अपना सक्रिय योगदान देने का संकल्प किया है। इसी के चलते प्रदेश में इस यात्रा के कार्यक्रम व्यापक स्तर पर आयोजित किए जा रहे हैं। यात्रा का मुख्य उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक करना और नई योजनाओं के माध्यम से उनको लाभ पहुंचाना है। कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की योजनाओं से ना छूटे यह सुनिश्चित करने के लिए हरियाणा में इस यात्रा के कार्यक्रम गांवों के साथ-साथ शहरों में भी बड़े स्तर पर आयोजित किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की परिकल्पना है कि भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र में तब्दील हो जाए। यह एक बड़ा और व्यापक अभियान है। देश के प्रत्येक नागरिक और सभी वर्ग के लोगों को इस अभियान से जुड़ना चाहिए। यदि सभी लोग इससे जुड़ेंगे तो निश्चित ही भविष्य में भारत वैश्विक मानचित्र पर सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र के रूप में स्थापित हो सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इस यात्रा के माध्यम से यह प्रयास करना चाहते हैं कि गरीबों के जीवन स्तर में बदलाव लाने के लिए बनाई गई योजनाएं आम जन तक पहुंचे और पात्र लोगों को उनका लाभ मिले।
विज्ञापन

इस अवसर पर एडीसी विवेक भारती, डीएमसी वीरेंद्र, एसीयूटी शाश्वत सांगवान, डीआईओ सिकंदर, उप निदेशक कृषि डाॅ. सुखदेव सिंह, सिविल सर्जन डाॅ. महेंद्र भादू मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें