रोड़ी। गांव भीमा के पास रोड़ी नहर की पटरी पर सोमवार सुबह बलजिंद्र नामक 30 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। शव के पास नशे की इंजेक्शन भरी सिरिंज पड़ी थी। इससे नशे की ओवरडोज से माैत की आशंका जताई जा रही है।
परिजनों का आरोप है कि बलजिंद्र को उसके तीन दोस्तों ने नशे की ओवरडोज दी थी, जिससे उसकी मौत हुई। मृतक का भाई प्रगट सिंह ने बताया कि बलजिंद्र शादीशुदा था और उसका छह साल का बेटा है। रविवार शाम को बलजिंद्र को उसके तीन दोस्त बंटी, प्रगट सिंह और सतवीर सिंह अपने साथ लेकर गए थे, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बलजिंद्र के पास नशे की इंजेक्शन भरी सिरिंज पड़ी थी और यह लग रहा था कि उसने पहले नशा किया और उसकी मौत हो गई। इसके बाद अन्य युवक वहां से भाग गए। रोड़ी थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद मौत का असली कारण पता चलेगा।