फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: व्यक्ति ने स्प्रे पीकर की आत्महत्या, भारतमाला पुल के नीचे मिला शव

Thu, 05 Mar 2026 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डबवाली। गांव डबवाली के 46 वर्षीय अमरजीत सिंह ने वीरवार को स्प्रे पीकर आत्महत्या कर ली। अमरजीत का शव गांव के रकबा में पड़ने वाले भारतमाला ओवरब्रिज के नीचे बरामद हुआ। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। परिजनों के बयानों के आधार पर इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया।
गांव डबवाली के सरपंच प्रतिनिधि शिवचरण सिंह ने बताया कि गांव निवासी अमरजीत सिंह बुधवार सुबह से ही घर से लापता हुआ था। परिजन और ग्रामीण उसे आसपास के इलाकों में तलाश कर रहे थे। इसी दौरान किसी ने सूचना दी कि भारतमाला पुल के नीचे एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है। जब ग्रामीण वहां पहुंचे तो वह अमरजीत सिंह था, जिसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी। ग्रामीणों ने अमरजीत को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि अमरजीत सिंह पिछले करीब 3 साल से कमर के दर्द से जूझ रहा था। उसने कई बड़े अस्पतालों से इलाज करवाया, लेकिन दर्द में कोई आराम नहीं मिल रहा था। इसी शारीरिक कष्ट और मानसिक तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने बेटे के बेटे हर्षदीप के बयानों के आधार पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें