फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa: फैक्ट्री का बॉयलर फटने से हुआ ब्लास्ट, उड़ गई छत; बाल-बाल बचे कर्मी और मालिक

Tue, 30 Dec 2025 04:48 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा

सार

अत्यधिक भाप बनने के कारण अचानक सिरसा में एक फैक्ट्री का बॉयलर फटने से जोरदार धमाका हुआ। धमाके के बाद फैक्ट्री में मौजूद कर्मी सहम गए। 
विज्ञापन
फैक्ट्री का बॉयलर फटने से हादसा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के खाजाखेड़ा क्षेत्र में पुराने मकान व प्लॉट में आठ साल से पेठा फैक्ट्री चल रही थी। मंगलवार को तीन बजे के आसपास फैक्ट्री का बॉयलर फट गया। इससे  कच्चे मकान की छत पूरी तरह से टूट गई और मलबा लगने से पड़ोस के घर पर बैठी महिला को चोट लग गई। 

विज्ञापन


महिला को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। ब्लास्ट की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग भागकर घरों से बाहर निकले। वहीं, कई पार्षद भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान नाराज लोगों व पार्षदों ने रिहायशी क्षेत्र में चल रही इस तरह की फैक्ट्री को बंद करवाने की मांग की ताकि कोई हादसा न हो। 

वहीं, पुलिस भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।  जानकारी के अनुसार फैक्ट्री मालिक सुधीर कुमार मध्यप्रदेश के मुरैना के रहने वाले हैं। वह आठ साल से खाजाखेड़ा एरिया में अपनी फैक्ट्री चला रहे हैं। दोपहर को वह अपने दो कर्मचारियों के साथ फैक्ट्री में मौजूद थे। इस दौरान अत्यधिक भाप बनने के कारण अचानक बॉयलर में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट इतना तेज था कि फैक्ट्री की छत  पूरी तरह से टूट गई और कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही की कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें