फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: फर्जी वीजा बनाकर 24 लाख रुपये ठगने वाला शातिर गिरफ्तार

Wed, 19 Mar 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी पुलिस टीम के साथ। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। विदेश भेजने के नाम पर फर्जी वीजा बनवाकर 24 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में शहर थाना पुलिस ने एक शातिर ठग को काबू किया है। आरोपी की पहचान विपुल पुत्र संजय निवासी बुगाना जिला हिसार के रूप में हुई है।
पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि गांव शाहपुर बेगू निवासी मानिक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सिरसा में उसका वीजा सल्यूशन के नाम से ऑफिस है। लोगों को विदेश भेजने के लिए वीजा लगवाने का काम करता है। इस दौरान विपुल पुत्र संजय निवासी बुगान जिला हिसार उसके ऑफिस में आया। वह कहने लगा कि उसने दिल्ली से खुद का वीजा बनवाया है, आपका भी वीजा जल्द ही बनवा दूंगा। मानिक ने बताया कि जुलाई 2023 से अक्तूबर 2023 के बीच में वीजा बनवाने के लिए पांच युवकों के दस्तावेज व 51 लाख रुपये ले लिए। विपुल ने कुछ समय बाद दिल्ली से वीजा भी बनवा दिए। विदेश जाने के इच्छुक लोग जब वीजा लेकर एयरपोर्ट पर पहुंचे तो सभी वीजा फर्जी पाए गए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इमीग्रेशन सेंटर संचालक मानिक ने जब पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो विपुल ने 27 लाख रुपये वापस कर दिए। कुछ समय बाद जब मानिक ने 24 लाख रुपये मांगे तो विपुल ने कहा कि हमारे पास कोई पैसे नही हैं। इसके बाद मानिक ने 26 नंबवर 2024 को थाना शहर सिरसा में धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि जांच के दौरान शहर थाना पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें