चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री से बातचीत करते डॉक्टर तरसेम सिंह और पुस्तक भेंट सम्मानित करता प्रतिनिधि
रानियां। तरुण क्लब के अध्यक्ष डॉ. तरसेम सिंह सैनी के नेतृत्व में सैनी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने सिख धर्म को मानने वाले सैनी समाज के लोगों के जाति प्रमाण पत्र में सैनी के साथ सिख दर्ज करने की मांग प्रमुखता से रखी।
डॉ. तरसेम सिंह सैनी ने कहा कि इससे सिख धर्म को मानने वाले सैनी युवाओं की पहचान स्पष्ट होगी। प्रतिनिधिमंडल ने सिख युवाओं को सिख रेजिमेंट में भर्ती होकर देशसेवा का अवसर देने की मांग भी उठाई। इसके अलावा कुरुक्षेत्र में गुरु तेग बहादुर जी की शहादत की स्मृति में निर्माणाधीन संग्रहालय में अमर शहीद भाई जमाला सिंह ननुंआ और भाई उदय जी के नाम शामिल करने की मांग रखी गई।
इस अवसर पर राजेंद्र सिंह ननुंआ ने अपनी पुस्तक अमर शहीद भाई जमाला सिंह ननुंआ दी जीवनी मुख्यमंत्री को भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में डॉ. अजमेर सिंह, गुरमुख सिंह सैनी, राम सिंह सैनी और इंजीनियर दीदार सिंह शामिल रहे।