फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: आज सिरसा पहुंचेगी 1300 मीट्रिक टन डीएपी की खेप

विज्ञापन
सिरसा में डीएपी के लिए खरीद केंद्र के बाहर लगी किसानों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
गांव बाजेकां की सोसायटी पर खाद वितरण में सामने आई गड़बड़ी, विधायक ने उपायुक्त को लिखा पत्र
विज्ञापन

फोटो : 30, 31

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। डीएपी के किल्लत झेल रहे किसानों के लिए राहत भरी खबर है। बुधवार को 1300 मीट्रिक टन डीएपी की खेप सिरसा पहुंच जाएगी। इसके बाद खाद को सोसायटियों में भेज दिया जाएगा। वहीं, गांव बाजेकां की सोसायटी पर खाद वितरण में गड़बड़ी को लेकर विधायक गोकुल सेतिया ने उपायुक्त को पत्र लिखा है। एक सप्ताह पहले कृषि विभाग के अधिकारियों से मिली गांवों की डिटेल रिपोर्ट में यह खुलासा सामने आया है।
सिरसा की अनाजमंडी स्थित खरीद केंद्र पर डीएपी के 1000 बैग दोपहर के समय पहुंचे। सूचना मिलने पर 100 से ज्यादा किसान डीएपी लेने के लिए पहुंच गए। ऐसे में एक तरफ से रोड पूरी तरह से जाम हो गया और किसानों की सुरक्षा देखते हुए दोपहिया वाहनों को ही उस रोड से गुजारा गया। कृषि अधिकारियों ने व्यवस्था बनाते हुए सभी किसानों को दो-दो बैग डीएपी दी। उन्हें आश्वासन दिया कि बुधवार को बड़ी मात्रा में डीएपी आएगी। इसके बाद वितरण तेजी से गांव- गांव स्तर पर किया जाएगा।
विज्ञापन



गेहूं के बीज के लिए किसान खरीद केंद्रों पर आए नजर

सरसों और धान की कटाई के बाद जहां डीएपी को लेकर लंबी लाइनें किसानों की नजर आती है। मंगलवार को सरकारी बीज वितरण केंद्र पर किसान नजर आए। विशेष रूप से गेहूं और सरसों के सरकारी बीज को किसान खरीद रहे थे। हालांकि बीज खरीद को लेकर किसानों में कोई जल्दबाजी नजर नहीं आई।

खुलासा : डेढ़ से दो एकड़ भूमि वाले दो लोगों को दी 42 बैग खाद

विधायक गोकुल ने बताया कि रिपोर्ट में बाजेकां की सोसायटी पर 250 बैग का वितरण दर्शाया गया है। 62 किसानों को 4 बैग के हिसाब से खाद बांटी गई है। दो का रिकॉर्ड स्टोर में है। ऐसे में दो लोगों को 42 बैग खाद का वितरण किया गया है। विधायक ने बताया कि जब उनकी पड़ताल की गई तो पता चला कि उन लोगों के पास डेढ़ से दो एकड़ के करीब ही भूमि है। ऐसे में 42 बैग का वितरण उनको कैसे कर दिया गया। इस मामले में उन्होंने कृषि विभाग के उप निदेशक को अपने स्तर पर जांच करने को कहां। उपायुक्त को लिखित में शिकायत भेजी है। प्रशासन से मांग है कि वह निष्पक्ष तौर और अधिकारी अपनी निगरानी में डीएपी का वितरण करवाए।
विज्ञापन

-




हमारे संज्ञान में मामला आया है। मामले की जांच की जाएगी। डीएपी को लेकर किसानों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। डाॅ. सुखदेव कंबोज, उप निदेशक, कृषि विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें