फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सीडीएलयू की आर्थिक स्थिति की मजबूती के लिए काम करेगी सीनियर प्रोफेसरों की कमेटी

Wed, 02 Apr 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
बैठक में मौजूद कुलपति प्रो. नरसी बिश्नोई और सदस्य विधायक अर्जुन चौटाला। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में बुधवार को दोपहर बाद कोर्ट की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षा कुलपति प्रो. नरसीराम बिश्नोई ने की। बैठक में जहां विश्वविद्यालय के 190 करोड़ रुपये के बजट पर विचार विमर्श किया गया, वहीं, विश्वविद्यालय की आय बढ़ाने के लिए विस्तार से चर्चा हुई। इस चर्चा में सभी ने अपनी अपनी राय पेश की। इसके बाद कई महत्वपूर्ण निर्णय हुए और शिक्षकों को कुलपति ने प्रोत्साहित किया।



कुलपति ने विश्वविद्यालय की आय बढ़ाने को लेकर विशेष चीजों पर कार्य करने के निर्देश दिए। विश्वविद्यालय सीएसआर फंड लाने का कार्य करें, नये रोजगार परक कोर्स शुरू करें और प्रोफेसर प्रोजेक्ट बनाकर सरकार को भेजें। इन्हीं तीन माध्यमों से विवि की आय को बढ़ावा दिया जाएगा। इसको लेकर विशेष रूप से सीनियर प्रोफेसरों की कमेटी का गठन किया गया है, जो विवि की आय बढ़ाने को लेकर कार्य करेंगे। जिससे विवि के स्तर को बढ़ावा मिल सके और आर्थिक रूप से संपन्नता आ सके।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. नरसीराम बिश्नोई के अनुसार विवि में नए रोजगार परक कोर्स ऑन लाइन सिस्टम के तहत शुरू होंगे। इससे युवाओं को डिप्लोमा प्राप्त होगा। विद्यार्थी यह डिप्लोमा डिग्री के साथ कर पाएंगे। इसके साथ ही विवि को फीस भी मिल जाएगी। इन कोर्सों के अंदर क्लास रूम से लेकर अन्य सुविधाओं पर होने वाला खर्च भी नहीं आएगा। इतना ही नहीं, यह कोर्स चार महीने के होते हैं। इनको करने में युवाओं को परेशानी भी नहीं होती है। उन्होंने कहा कि वहीं कोर्स करवाए जाएं, जिनकी मौजूदा समय या भविष्य में मांग है। जिसका फायदा हर वर्ग के बच्चे को मिल सके।

::::::::::::::::::::::::::::::::::::::

विवि को आगे बढ़ाने के लिए प्रोफेसरों को अपने स्तर पर करें प्रयास

कुलपति प्रो. नरसीराम बिश्नोई ने कहा कि विवि को आगे बढ़ाने के लिए प्रोफेसरों को अपने स्तर पर प्रयास करने की जरूरत है। विश्वविद्यालय में पढ़े बच्चे देश-विदेश में कार्य कर रहे हैं। ऐसे में उनसे सीएसआर फंड को लेकर बातचीत की जाएगी। वह विवि को आगे बढ़ाने और मौजूदा मांग के अनुरूप बनाने में मदद करेंगे। इसके अलावा विवि के प्रोफेसरों को मौजूदा समय के अनुरूप प्रोजेक्ट तैयार करने होंगे। इन प्रोजेक्टों को सरकार व अन्य बड़े संस्थानों में भेजने होंगे। इन प्रोजेक्टों को लेकर अपनी फंडिंग करेंगे। इससे विवि की आय में भी बढ़ोतरी होगी और प्रोफेसरों का देश और विदेश में नाम भी होगा।
विज्ञापन


::::::::::::::::::::::::::::::::::

कोर्ट की बैठक में विवि की आय बढ़ाने पर सकारात्मक चर्चा हुई है। सीनियर प्रोफेसर की कमेटी का गठन किया गया है,जो इस दिशा में कार्य करेगी। हमारा प्रयास है कि विवि की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जाएगा और कुछ नये रोजगार परक कोर्स शुरू होगा। - प्रो. नरसीराम बिश्नोई, कुलपति , सीडीएलयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें