फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गुरु जाम्भोजी महाराज के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान

विज्ञापन
सिरसा। बिश्नोई सभा सिरसा में विजेता ​खिलाड़ियों व प्रतिभावान बच्चों के साथ समाज के लोग व संत सं
विज्ञापन
सिरसा। बिश्नोई सभा सिरसा के 51वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में श्री गुरु जंभेश्वर मंदिर में चल रही साप्ताहिक जाम्भाणी हरिकथा ज्ञानयज्ञ का रविवार को समापन हुआ। समापन की पूर्व संध्या में रात्रि जागरण व सुबह सरसाईनाथ मंदिर के महंत सुंदराईनाथ की ओर से ध्वजारोहण पश्चात कथावाचक, जाम्भाणी प्रचारक संत संदीप के सान्निध्य में हवन-यज्ञ व पाहल कार्यक्रम रहा।
विज्ञापन

इस अवसर पर समारोह में मुख्य अतिथि एसएसपी कोटपूतली (राज) के आईपीएस देवेंद्र भादू और अर्जुन अवाॅर्डी, कुश्ती कृपाशंकर पटेल बिश्नोई, चौ. सुधीर गोदारा, नीमड़ी व डाॅ. महेंद्र भादू सिविल सर्जन विशिष्ट अतिथि रहे। समारोह की अध्यक्षता सभा प्रधान खेमचंद बेनीवाल ने की।
मुख्य अतिथि देवेंद्र भादू ने गुरु जाम्भोजी महाराज के दिखाए मार्ग पर चलने पर जोर दिया। उन्होंने 29 नियमों की प्रासंगिकता, साइबर क्राइम, पर्यावरण संरक्षण, जीव दया, नशे जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी अपने विचार रखें। कृपा शंकर बिश्नोई पटेल ने खेलों का महत्व बताते हुए बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ इनमें भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया। चौधरी सुधीर गोदारा ने बिश्नोई सभा, सिरसा की ओर से किए जाने वाले कार्यों की प्रशंसा की।
विज्ञापन

डॉ. एमएस भादू ने सभी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की नसीहत दी। कथा व्यास संदीप ने सात दिनों में चर्चा की गई सभी अच्छी बातों को आत्मसात करने को कहा। रवीना ने भी अपने विचार रखे। सचिव ओपी बिश्नोई ने सभी का स्वागत किया। कार्यकारी सचिव भूप सिंह कस्वां ने सभा का लेखा-जोखा व गतिविधियों की जानकारी दी।
सभा के प्रचार सचिव डॉ. मनीराम सहारण ने मंच संचालन का दायित्व निभाया। देश कमल बिश्नोई, सुशील बेनीवाल व कृष्ण लाल बेनीवाल ने भी व्यवस्था प्रबंधन में सहयोग दिया। इसके अतिरिक्त विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि व गणमान्य महानुभावों में सोम प्रकाश बिश्नोई, उपाध्यक्ष अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा, गंगा राम ढाका अध्यक्ष बार काउंसिल, सिरसा, डाॅ. तपस्या बिश्नोई, विंग कमांडर वायु सेना, सुभाष सिहाग एसएचओ साइबर क्राइम सहित बिश्नोई सभा, सिरसा के उप प्रधान कृष्ण पाल बेनीवाल आदि मौजूद रहे।

इनको किया सम्मानित

सम्मानित किए जाने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों में अमित, सगुन, कृतिका, नेन्सी, तमन्ना, जीवेश, पूनम, सुहाना, पूजा, ज्योत्सना, सविना व चंद्रमोहन के अतिरिक्त खेलों में विनोद कुमार, रिधिमा, समीर, सान्वी, सुहानी व समाज सेवा तथा जीव रक्षा में विक्रम, प्रमोद, विजयपाल, सुरेन्द्र, ओम प्रकाश, सुभाष, नवीन, जगदीश, रोशनी, शेषकरण, राहुल व सज्जन प्रमुख थे।

सिरसा। बिश्नोई सभा सिरसा में विजेता खिलाड़ियों व प्रतिभावान बच्चों के साथ समाज के लोग व संत सं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें