फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु पर हमला: 10वीं के छात्र ने शिक्षक की गर्दन पर पेचकस से किए वार, टीचर की इस बात से खफा था नाबालिग

Tue, 21 Jul 2026 03:17 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, सिरसा

सार

सिरसा से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां 10वीं के छात्र ने शिक्षक की गर्दन पर पेचकस से वार किए। पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
हमले में घायल शिक्षक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा के चोपटा इलाके के गांव जमाल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को दसवीं के नाबालिग छात्र ने शिक्षक की गर्दन पर पेचकस से तीन से चार वार किए। अचानक हुए इस घटनाक्रम से स्कूल में हड़कंप मच गया। छात्र वारदात के बाद भाग गया।
विज्ञापन


स्कूल स्टाफ ने घायल शिक्षक को चौपटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे भेज दिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि छात्र धर्म विशेष संबंधी टिप्पणी से आहत था। स्कूल प्राचार्य प्रताप सिंह ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे हिंदी के शिक्षक अपनी कक्षा में कॉपियां जांच रहे थे। 

इसी दौरान एक छात्र ने अपने बैग से पेचकस निकाला और शिक्षक की ओर बढ़ा। उसे देख शिक्षक संभल पाते इससे पहले ही छात्र ने पेचकस से उनकी गर्दन पर वार किए। शोर सुनकर स्कूल स्टाफ मौके पर पहुंचा। उन्होंने शिक्षक को संभाला और तत्काल अस्पताल ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही जमाल चौकी प्रभारी रामकुमार मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम का ब्योरा लिया। पुलिस पूछताछ में शिक्षक ने कहा कि छात्र ने उन पर किस कारण हमला किया, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें