सिरसा। एयरफोर्स स्टेशन में आटा मंगवाने के नाम पर नोहरिया बाजार स्थित एक दुकानदार से 98 हजार की ठगी हो गई। शातिर ने पहले ऑनलाइन अपने अकाउंट में दुकानदार से राशि ट्रांसफर करवाई। ऐसे में करीब तीन बार पीड़ित ने राशि ट्रांसफर कर दी। इसके बाद आटे व अन्य राशि वापस नहीं आई। पीड़ित ने इस मामले की ऑनलाइन ही शिकायत दे दी।
दुकानदार अश्वनी ने बताया कि उसकी किराना स्टोर है। शनिवार शाम को उसके पास फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि एयरफोर्स स्टेशन की कैंटीन में 30 बैग आटे चाहिए। इसके बाद उसने आटा एयरफोर्स स्टेशन में भेज दिया। इसके बाद शातिर ने फोन किया और कहा कि वह कैश पेमेंट नहीं दे सकते, उन्हें शाम को ऑनलाइन ही पेमेंट देगा। पीड़ित दुकानदान ने बताया कि शातिर ने पहले से अकाउंट में दो रुपये ट्रांसफर किए। शातिर ने उसे कहा कि एयरफोर्स स्टेशन से उसे अनुमति लेने के लिए उसके अकाउंट में 30 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर करनी होगी। दुकानदार ने विश्वास करते हुए 30 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद शातिर ने दोबारा से फोन किया और उसे क्यूआर कोड भेजा दिया ऐसे में उसने क्यूआर कोड को जैसे ही स्केन किया तो उसके खाते से करीब 22 हजार रुपये की राशि कट गई। ऐसे में तीन बार में उक्त आरोपियों की ओर से 92 हजार रुपये की ठगी दुकानदार से कर ली गई। दुकानदार ने बताया कि जब वह एसरफोर्स स्टेशन में पहुंच गया। वहां पर सुरक्षा कर्मचारियों ने बताया कि कैंटीन की तरफ से आटे संबंधित कोई भी मांग नहीं की गई।
बेकरी में केक तैयार करने के आया ऑर्डर
इसी तरह का ही एक मामला शहर में केक बेकरी चलाने वाले सिमरन कंबोज के पास भी आया है। सिमरन ने बताया कि उसके पास एक व्यक्ति का फोन आया। जिसने अपने आप को एयरफोर्स स्टेशन का अधिकारी बताया और केक तैयार करने की बात कही। इसके बाद सिमरन ने पहले एडवांस में पेमेंट मांगी तो उक्त अधिकारी ऑनलाइन पेमेंट देने की बात कही। इसके चलते उसे शक हो गया और उसने उसे कोई भी आईडी नहीं भेजी।
वर्जन
किराना स्टोर संचालक से ठगी होने मामले की अभी उनके पास कोई भी शिकायत नहीं आई है। ऑनलाइन शिकायत दिए जाने के बाद साइबर सेल की ओर से ही मामले की जांच की जाएगी । -इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार, शहर थाना प्रभारी, सिरस्र्रा।