सिरसा। जिले में आयोजित सीईटी में रविवार को दोनों सत्रों में 29,505 परीक्षार्थियों में से 28,276 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 1229 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। रविवार को परीक्षार्थियों की उपस्थिति 95.83 प्रतिशत रही। वहीं शनिवार को 29503 परीक्षार्थियों में से 28,226 परीक्षार्थी हाजिर हुए थे, जो उपस्थिति का 95.67 प्रतिशत रहा। शनिवार को जहां ग्राम सचिव नौरग सहित 21 लोगों को डिटेन किया गया था। वहीं, रविवार को 16 लोगों को डिटेन किया गया। इनसे पूछताछ की गई।
दूसरी ओर, अग्रसेन स्कूल में महिला परीक्षार्थी को गर्मी के चलते चक्कर आ गया था। तुरंत प्रभाव से एंबुलेंस को फोन कर बुलाया गया और नागरिक अस्पताल में उपचार करवाकर परीक्षा केंद्र पर उसे भेज दिया गया। वहीं, एक अन्य स्कूल के अंदर एक रोचक मामला आया। इसमें महिला परीक्षार्थी मनप्रीत कौर दिव्यांग परीक्षार्थी का रोल नंबर लेकर पहुंची। जबकि वह आसानी से चल सकती थी। परीक्षा नियंत्रक ने महिला को गलत जानकारी के बारे में पूछा तो महिला ने बताया कि उसने गलती से दिव्यांग का कॉलम भर दिया था। इस बारे में वह पहले ही आयोग को पत्र लिखकर जानकारी दे चुकी है। महिला परीक्षार्थी ने सारे दस्तावेज अधिकारी को दिखाए, जिसके बाद महिला को पेपर देने की अनुमति दी गई।
थर्ड जेंडर भी परीक्षा देने के लिए पहुंचा
जानकारी के अनुसार एक कॉलेज में थर्ड जेडर सीईटी देने के लिए पहुंचा। थर्ड जेंडर की हाजिरी लेने के दौरान असमंजस की स्थिति में प्रबंधन पहुंच गया। उच्चाधिकारियों से संपर्क कर इस मामले में मार्गदर्शन मांगा। अधिकारियों ने उन्हें बिना बायोमीट्रिक हाजिरी के ही परीक्षार्थी को परीक्षा दिलवाने की निर्देश दिए। इसके बाद थर्ड जेंडर को पेपर दिलवाया गया।
27 जुलाई :
दोनों सत्रों में कुल परीक्षार्थी - 29,505
उपस्थित रहे - 28,276 रहे
गैर हाजिर रहे - 1229
-
26 जुलाई :
दोनों सत्रों में कुल परीक्षार्थी - 29,503
परीक्षा दी - 28,226
गैर हाजिर रहे - 1277
दोनों दिनों का आंकड़ा
कुल परीक्षार्थी - 59008
परीक्षा दी - 56502
गैर हाजिर रहे - 2506
27 जुलाई, सुबह के सत्र में
कुल परीक्षार्थी - 14,752
परीक्षा दी - 14,134
गैर हाजिर रहे - 618
27 जुलाई शाम के सत्र में
कुल परीक्षार्थी - 14,753
परीक्षा दी - 14,142
गैर हाजिर - 611
26 जुलाई , सुबह के सत्र में
कुल परीक्षार्थी - 14,750
परीक्षा दी - 14,119
गैर हाजिर - 631
26 जुलाई , शाम के सत्र में
कुल परीक्षार्थी - 14,753
परीक्षा दी - 14,107
गैर हाजिर - 646
-
एक नजर में व्यवस्था
- अधिकतर परीक्षार्थी अपने वाहनों के साथ सेंटरों पर पहुंचे।
- परीक्षार्थियों के लिए हर जगह पर मुस्तैदी के साथ मौजूद रही पुलिस।
- दोनों कॉलेजों के नाम एक जैसे होने के चक्कर में परीक्षार्थी हुए परेशान।
- शहर में रविवार होने के बाद भी जाम की स्थिति बनी रही।
- संस्थाओं ने परीक्षा केंद्रों के बाहर गर्मी के मौसम में पानी और भोजन की व्यवस्था की।
- परीक्षार्थियों की हर मदद के लिए आगे आए पुलिस कर्मचारी।
- बसों की परीक्षा केंद्रों तक जाने के लिए बेहतर सुविधा रही।
- परीक्षार्थियों की हर कोई मदद करता हुआ आया नजर, अपने वाहनों से लोगों ने पहुंचाया परीक्षा केंद्र।