फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 93 ग्राम हेरोइन बरामद, आठ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। पुलिस ने ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन के तहत बुधवार को 42 संदिग्ध ठिकानों पर छापे मारे। इस दौरान चार मामले दर्ज कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 93 ग्राम 214 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने बताया कि एबीवीटी स्टाफ सिरसा की टीम ने शहीद भगत सिंह स्टेडियम के पास बाइक सवार गांव फूलकां निवासीउमेश कुमार उर्फ जाफर को पकड़ा।
विज्ञापन

तलाशी लेने पर उसके पास से 50 ग्राम 84 मिलीग्राम हेरोइन मिली। पूछताछ में उसने बताया कि वह यह हेरोइन मानसा पंजाब से लेकर आया था और सिरसा में सप्लाई करने वाला था। एक अन्य मामले में एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम बुधवार को खालसा हाई स्कूल की ओर से जा रही थी तो दो युवक पुलिस गाड़ी देखकर भागने लगे। पुलिस ने रानियां रोड निवासी पंकज कुमार और राम कॉलोनी सिरसा निवासी लवप्रीत सिंह उर्फ लालू को हिरासत में ले लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से 25 ग्राम 10 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई।



सीआईए पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा
सीआईए ऐलनाबाद की टीम ने भूमणशाह चौक पर गश्त के दौरान बस स्टैंड की ओर से पैदल आ रहे गांव बुढ़ाभाना निवासी रवि और गांव किराड़ कोट निवासी पवन को पकड़ा। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से से 10 ग्राम 59 मिलीग्राम हेरोइन मिली। इसके अलावा सीआईए सिरसा ने गांव रोड़ी निवासी सोनू उर्फ सोनी को 8 ग्राम 61 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया।
विज्ञापन




डिंग पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी सप्लायर

डिंग थाना पुलिस ने 16 दिसंबर को 5 ग्राम 20 मिलीग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी को पकड़ा था, जिसने सप्लायर जेबीटी कॉलोनी डिंग निवासी रघुबीर उर्फ रवि का नाम बताया। जांच के दौरान पुलिस ने बुधवार को आरोपी रघुबीर को गिरफ्तार कर लिया। बडागुढ़ा थाना पुलिस ने 20 ग्राम हेरोइन सप्लाई मामले में गांव रघुआना निवासी लखबीर सिंह को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें