फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 92 नए संक्रमित मरीज मिले, 87 स्वस्थ होकर लौटे घर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले मेें कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 92 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं 87 मरीजों को स्वस्थ होने पर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 92 नए संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में सिरसा शहर में 43 केस, डबवाली अर्बन में 19, ऐलनाबाद में आठ, कालांवाली में तीन, ओढां में तीन, चोपटा में तीन, माधोसिंघाना में चार, रानियां में चार, चौटाला में तीन, बडागुढ़ा में दो केस मिले हैं। सिरसा शहर में सीडीएलयू कैंपस में दो केस, पंजाब और सिंध बैंक में एक केस मिला है। सीएमओ कृष्ण कुमार ने बताया कि जिला में सक्रिय केस की संख्या 609 है, जिसमें से 64 का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। जबकि 453 मरीजों का घर पर। अब तक कोरोना की वजह से 81 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि अब तक 5776 लोग संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें