सुबह 40 बच्चों को दिया योग प्रशिक्षण
सिरसा। शहर के मुल्तानी कॉलोनी में स्थित हैप्पीनेस केंद्र में ऑर्ट ऑफ लिविंग सिरसा की ओर से साढ़े 7 से 12 साल के 40 बच्चों को 5 योग प्रशिक्षण दिया गया। नेहा नागपाल ने बताया कि प्रशिक्षण में बच्चों को खेलकूद के माध्यम से सुदर्शन क्रिया व श्वास की सरल तकनीक सिखाई गई। उन्होंने बताया कि आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से अगला मेघा योग शिविर एक से चार अप्रैल तक सांय 4 से 7 बजे तक मुल्तानी कॉलोनी स्थित हैप्पीनेंस केंद्र में लगाया जाएगा।
फोटो 04
========================================
दोपहर
बस क्यू शेल्टर का निर्माण कार्य पूरा
सिरसा। गांव धनूर में स्थित स्टैंड पर शहीद भगत सिंह युवा क्लब धनूर की ओर से बनवाए जा रहे बस क्यू शेल्टर का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। क्लब प्रधान नितिन धनूर ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र ने गांव धनूर को आदर्श ग्राम बनाने के लिए चयनित किया और कुछ फंड भी मुहैया करवाया। फंड का सदुपयोग करते हुए गांव में अनेक विकास कार्य जागरूकता चित्रकला, कूड़ादान, सफाई अभियान सहित अन्य कार्य करवाए जा रहे है। जिसमें मुख्य स्टैंड पर बस क्यू शैल्टर का निर्माण भी शामिल है। बस क्यू शैल्टर का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इसमें क्लब के सदस्यों के साथ-साथ ग्राम पंचायत व धनूर के समस्त ग्रामीणों का पूरा सहयोग हैं।
फोटो03
=============================================
शाम
कांग्रेस ने चलाया जनसंपर्क अभियान
सिरसा। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नमन केडिया के नेतृत्व में ढाणी सावनपुरा में जनंसपर्क अभियान चलाते हुए ग्रामीणों को पार्टी नीतियों से रूबरू करवाया। नमन ने कहा कि कांग्रेस एक विचारधारा है और उस विचारधारा से हर वर्ग के लोग लगातार जुड़ रहे है। कांग्रेस पार्टी जब भी केंद्र व राज्य में सत्ता आई है, तो उसने हमेशा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर उनके उत्थान व कल्याण के लिए योजनाएं बनाई है। इस मौके पर पुरुषोत्तम, मनीष, सोनू, रोहित, संदीप, शंशा, लवनीश, समर, सन्नी, योगेश सैनी, छिंदा, विशाल गुप्ता भी मौजूद थे।
फोटो 17