सिरसा। अग्रसेन कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय संगीता रानी का रविवार को निधन हो गया। संगीता की अंतिम इच्छा अनुसार परिजनों ने उनकी देह को एफएच मेडिकल कॉलेज आगरा को दान कर दिया। मेडिकल के विद्यार्थी अब मृत देह पर विभिन्न बिमारियों पर रिसर्च करेंगे। उनकी अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। उनकी अर्थी को उनकी पुत्रवधू ने कंघा देकर अंतिम विदाई दी।