फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत में एक युवक ने लिखित में माफीनाम दिया, घटनाक्रम के बाद एक ओर युवक ने चुनौतीदेते हुए देश विरोधी पोस्ट डाल दी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बणी के युवक ने फेसबुक पर पाकिस्तान जिंदाबाद पोस्ट डाली, पंचायत में मांगी माफी, मंगलवार को दूसरे युवक ने की फिर वही हरकत, ग्रामीणों के विरोध जताने पर बोला- भारत माता की जय
विज्ञापन

सिरसा/रानियां । जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुये जवानों को जहां पूरा देश गमगीन माहौल में श्रद्धांजलि दे रहा है । वहीं दूसरी ओर रानियां हल्के के गांव बणी में एक युवक ने फेसबुक अकाउंट पर पाकिस्तान जिंदाबाद लिखकर एक पोस्ट डाल दी। इस पर जब विवाद हुआ तो पंचायत ने युवक को बुला लिया। युवक ने अपने इस कृत्य के लिए भरी पंचायत में माफी मांगी और माफी नामा लिखा। इसके बाद युवक को छोड़ दिया। अभी मामला ठंडा ही नहीं हुआ था कि मंगलवार को एक ओर युवक ने देश विरोधी फेसबुक पर पोस्ट डाल दी और चुनौती दी कि वह उससे तो माफी मंगवा ली मेरे से माफी मंगवा कर दिखाओ। इसके बाद मामला गर्मा गया। हालांकि पुलिस को अभी तक शिकायत नहीं दी गई।
सोमवार को गांव बणी के युवक जगदेव ने अपनी फेसबुक पर पाकिस्तान जिंदाबाद और हिंदुस्तान मुर्दाबाद पोस्ट डाल दी। इसके बाद यह बात ग्रामीणों के बीच पहुंची तो पंचायत ने युवक को पंचायत घर में बुला लिया। वायरल वीडियो में मामला बढ़ता देख युवक ने अपने इस कृत्य के लिए खेद जताया। इसके बाद पंचायत ने युवक से माफीनामा लिखवाया। जिसमें युवक ने लिखा कि वह आगे से ऐसी गलती नहीं करेगा। वायरल वीडियो में युवक ने जय श्री राम का नारा भी दिया और कहा कि वह आगे से देश विरोधी टिप्पणी नहीं करेगा। इसके बाद युवक को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को दूसरे युवक ने चुनौती देते हुए लिखा कि मेरे से माफी मंगवाकर दिखाओ
युवक जगदेव का मामला अभी शांत ही हुआ था कि गांव के ही दूसरे युवक ने फेसबुक पर लिखा कि उससे तो माफी मंगवा ली थी और मेरे से माफी मंगवाकर दिखाओ। इसके बाद उसने पाकिस्तान जिंदाबाद की पोस्ट डाल दी। बाद में विवाद होने पर पारिवारिक सदस्यों ने युवक को लताड़ लगाई। इसके बाद दूसरे युवक ने पोस्ट डिलिट कर नई पोस्ट डालते हुए लिखा कि वह सभी भारतवासियों से माफी मांगता हूं जो कि पोस्ट मैंने डाली थी। भारत माता की जय।
कोट्स
मामला उनके संज्ञान में है। लेकिन अभी तक थाने में न तो पंचायत और और न ही किसी ग्रामीण ने शिकायत दर्ज नहीं करवाई। यदि कोई शिकायत आती है तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ओमप्रकाश, एसएचओ थाना रानियां।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें