फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस चालकों को किया यातायात के नियमों के प्रति जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा। सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान के अंतिम दिन ट्रैफिक पुलिस ने पुलिस लाइन में स्कूल बस चालकों को यातायात के नियमों की पालना करने बारे जागरूक किया। इस दौरान ट्रैफिक थाना प्रभारी बहादुर सिंह स्कूल बस के ड्राइवरों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि स्कूल बस के अंदर कभी भी क्षमता से ज्यादा विद्यार्थी ना हो व बस में स्पीड गवर्नर लगा होना चाहिए।
विज्ञापन

बस के ड्राइवर और कंडक्टर हमेशा वर्दी में होने चाहिए । अगर चालकों ने यातायात नियमों के मुताबिक बस नहीं चलाई तो स्कूली बसों के चालान व उसे इंपाउंड किया जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि स्कूली बस में फर्स्ट एड बॉक्स, बच्चों की सुरक्षा के लिए लगी जाली या ग्रिल व चालक के अनुभवी होना बेहद जरूरी है। एक सप्ताह चले सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को जागरूक किया और नियमों की अवहेलना करने वालों के चालान काटे। उन्होंने बताया कि जब भी अपने दोपहिया वाहन का प्रयोग करें हमेशा हेलमेट का प्रयोग करें। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगानी चाहिए। वाहन चलाते समय कभी भी मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करना चाहिए। यह हमारे लिए जानलेवा साबित हो सकता है। इसके अलावा वाहन हमेशा सामान्य गति में चलाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें