सीबीआई कोर्ट के संभावित फैसले को लेकर धारा 144 लागू
सिरसा। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह, कृष्ण कुमार, निर्मल सिंह व कुलदीप सिंह के खिलाफ दर्ज हत्या मामले में 11 जनवरी को सीबीआई कोर्ट का फैसला आने के दृष्टिगत जिलाधीश प्रभजोत सिंह ने जिले में धारा 144 लागू कर दी है। आदेश की अहवेलना करने वाले पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
आदेशों में कहा गया है कि इस दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिरसा में पांच या इससे अधिक व्यक्ति एक जगह पर एकत्रित नहीं हो सकते। इसके अलावा लाठी, गंडासा, भाला, तलवार व ज्वलनशील पदार्थों को लेकर चलने पर प्रतिबंध लगाया है। ये आदेश पुलिस व सरकारी अधिकारियों पर लागू नहीं होंगे।