फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर पीडितों को मिलेगी बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंसर पीड़ितों को मिलेगी बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा
विज्ञापन

इलाज के लिए आने और जने का नहीं देना होगा किराया
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
प्रदेश सरकार की ओर से कैंसर ग्रस्त मरीजों को उनके घर से इलाज के लिए अस्पताल में जाने और वापस आने के लिए हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान की जा रही है।
सिविल सर्जन डॉ. गोबिंद गुप्ता ने बताया कि कोई भी कैंसर पीड़ित व्यक्ति जो कि हरियाणा का निवासी हो, इस सुविधा का लाभ उठा सकता है। यह सुविधा हरियाणा के अंदर स्थित और हरियाणा के बाहर स्थित अस्पताल दोनों के लिए है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए हर जिले के सिविल सर्जन कार्यालय में कैंसर पहचान पत्र जारी किए जाते हैं। इलाज के लिए मरीज को जाने और आने के समय कैंसर पहचान पत्र साथ रखना आवश्यक है। अगर किसी एक मरीज का कैंसर के लिए इलाज, दो अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है तो उसे दोनों अस्पतालों के लिए यह सुविधा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. गुप्ता ने बताया कि कैंसर पहचान पत्र बनवाने के लिए मरीज को अपनी चार फोटो, मरीज का कोई एक आईडी जेसे आधार कार्ड, राशन कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि की फोटोप्रति, जिस अस्पताल में इलाज चल रहा है उस अस्पताल के ओपीडी कार्ड की फोटोप्रति या ट्रीटमेंट रिकॉर्ड, कैंसर जांच रिपोर्ट (बायोप्सी/एफएनएसी) की फोटोप्रति आदि दस्तावेज जमा करवाने होंगे। अधिक जानकारी के लिए कैंसर मरीज स्थानीय नागरिक अस्पताल स्थित एनसीडी सेल कमरा नंबर 28 में अथवा 01666-240016 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें