फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में एड्स के उपचार के नाम पर साढ़े 19 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका में एड्स के उपचार के नाम पर साढ़े 19 लाख की ठगी
विज्ञापन

राजस्थान के श्री गंगानगर के डॉक्टर पर है ठगी का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
डबवाली।
कालुआना निवासी युवक ने पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान श्री गंगानगर के डॉक्टर पर एड्स का इलाज करवाने के नाम पर 19 लाख 60 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।
कालुआना निवासी युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। दो साल से उसे एड्स है, जिसका इलाज वह तीन माह से डॉ. संजय गक्खड़ निवासी 2एस, 32 जवाहरनगर श्रीगंगानगर से करवा रहा है। डॉ. संजय उससे 70 हजार रुपये प्रतिमाह इलाज के ले रहा है। उसका कहना है कि जब उसने डॉ. संजय से यह पूछा कि एड्स की बीमारी कितने दिन में ठीक हो जाएगी तब डॉ. संजय ने कहा कि अगर जल्दी स्वस्थ होना है तो वह उसका उपचार अमेरिका में करवा देगा। इलाज के लिए उसे 50 लाख रुपये का प्रबंध करना होगा। उसने विश्वास दिलाया कि दो एड्स के मरीजों का वह पूर्ण इलाज अमेरिका में करवा चुका है। इसके बाद चिकित्सक ने उसे अपने जवाहर नगर स्थित क्लीनिक में सुखचैन नामक व्यक्ति से मिलवाया। उसने मुझे बताया कि उसकी पत्नी और उसे एड्स था। डॉ. संजय ने दोनों का उपचार अमेरिका से करवाया था। अब हम पति-पत्नी दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

डॉ. गक्खड़ ने कहा कि उसके पास अमेरिका का वीजा है और सुखचैन के पास भी। वे दोनों उसका अमेरिका में उपचार करवा देंगे, बस 50 लाख रुपये का खर्च आएगा। उन्होंने कहा कि आधा रुपया पहले देना होगा, क्योंकि उन्हें डालर में बदलवाना होगा। हम दोनों आपका पासपोर्ट वीजा बनवाकर इलाज करा देंगे। दोनों की इन बातों में आकर वह 20 लाख रुपये पहले देने के लिए सहमत हो गया।
विज्ञापन

एड्स पीड़ित युवक का आरोप था कि डॉ. संजय और सुखचैन उन्हें तीन माह के दौरान उसे अमेरिका से इलाज करवाने के झूठे सपने दिखाते रहे। उससे कहते रहे कि अमेरिका में डॉक्टर से बात हो चुकी है। इसके बाद उसने 22 जून को उसने सुखचैन को 18 लाख रुपये अपनी माता, भाई और गोरीवाला के एक व्यक्ति के सामने दे दिए। उसके दो दिन बाद एक लाख 60 हजार रुपये गोरीवाला निवासी रोहताश के माध्यम से सुखचैन को श्रीगंगानगर में दिए। पैसे मिलने के बाद सुखचैन ने उसके मोबाइल पर मैसेज भी किया। इसके बाद डॉ. संजय और सुखचैन से बार-बार इलाज के लिए कहने पर भी उसका उपचार नहीं करवाया। उसे चक्कर कटवाते रहे कि आपका वीजा नहीं बना है तुम्हारे पैसे वापस कर देंगे। अब बार-बार कहने के बाद न तो उपचार करवाया और न ही उसके पैसे लौटाए। उसने आरोप लगाया कि दोनों ने मिलकर उसे उपचार करवाने के झांसे में फंसाकर 19 लाख 60 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। एड्स पीड़ित ने दोनों के खिलाफ सदर थाना डबवाली में मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें