फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ 90 मिले कोरोना संक्रमित तो 17 हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को जिले में कुल 90 नए मामले सामने आए हैं, जिसमें चार हेल्थ वर्कर भी पॉजिटिव पाए गए है। स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ प्रशासनिक तंत्र व आमजन के माथे पर भी चिंता की लकीरें खींच दी है। जिले में अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 675 पहुंच गया है। जिले में यह पहली बार है कि एक साथ इतने संक्रमित पाए गए हैं। वहीं एक्टिव केसों की संख्या 331 हो गई है। साथ ही राहत की बात यह रही कि 17 मरीज ठीक होकर घर लौट गए।
विज्ञापन

जिले में मंगलवार को पहले सुबह 30 केस आए। लेकिन दोपहर को स्वास्थ्य विभाग ने 60 ओर नए केसों की सूची जारी की। मंगलवार को मिले संक्रमितों में एक कोर्ट कांप्लेक्स सिरसा, एक केहरवाला से, एक ऐलनाबाद, एक सांगवान चौक सिरसा, दो गांव बरूवाली द्वितीय, 24 केस वार्ड नंबर 9 ऐलनाबाद, 4 केस वार्ड नंबर 19 डबवाली, एक एडिशनल मंडी सिरसा, 9 केस वार्ड नंबर 21 मंडी डबवाली, 7 केस वार्ड नंबर 9 मंडी डबवाली, 20 केस वार्ड नंबर 2 मंडी डबवाली, 3 केस वार्ड नंबर 9 ऐलनाबाद, एक वाल्मीकि चौक सिरसा, एक खन्ना कॉलोनी, एक नेजाडेला, दो पनिहारी से, एक पुलिस चौकी, एक अनाज मंडी सिरसा, एक हुडा सेक्टर-20, एक सिरसा एचसीडब्ल्यू, एक रेलवे कॉलोनी, दो चंडीगढ़िया मोहल्ला से शामिल हैं। इसके बाद शाम को आए केसों में डबवाली से तीन, ऐलनाबाद के वार्ड नंबर नौ से तीन, वाल्मीकि चौक से एक, खन्ना कॉलोनी का एक, नेजाडेला से एक, पनिहारी से दो, अनाज मंडी से एक, हुडा सेक्टर से दो, एक हेल्थ वर्कर, रेलवे कॉलोनी से एक और चंडीगढ़िया मोहल्ला से आठ साल की बच्ची सहित 26 वर्षीय युवती भी पॉजिटिव मिली। रानियां में 38 साल की हेल्थ वर्कर भी पॉजिटिव मिली है।
दुबई और रूस से आए मरीज
सिरसा में मीना जाबार में एक दुबई से आया 28 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव मिला है। जबकि माधोसिंघाना में 33 साल का युवक रूस से आया, वह भी पॉजिटिव मिला। इसके अतिरिक्त मुलतानी कालेेनी, हुडा सेक्टर और सिरसा और डबवाली से एक,एक हेल्थ वर्कर भी पॉजिटिव मिली। रानियां में 17 साल नाबालिग कैदी भी पॉजिटिव मिला। बता दें कि अब तक जिलेभर से 27204 लोगों के सैंपल भरे गए हैं, जिनमें से 675 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि 21860 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में एक्टिव केसों की संख्या 331 हो गई है, जिनमें से 139 होम क्वांरटीन हैं, जबकि 192 अस्पताल के वार्ड में उपचाराधीन हैं। 338 लोग अब तक ठीक होकर घरों को जा चुके हैं, जबकि 6 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जेसीडी में बनाया कोविड अस्पताल
बता दें कि पहले जिला नागरिक अस्पताल में ही कोविड वार्ड बनाया गया था, लेकिन विभाग के विशेष सचिव प्रभजोत सिंह के आदेशों के बाद बरनाला रोड स्थित जेसीडी में कोविड अस्पताल शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन

कोट्स
जिले में मंगलवार को कुल 90 केस आए हैं। 17 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं।
- सुरेंद्र नैन, सीएमओ, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें