फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ट्रक में प्याज के नीचे छिपाई चार लाख रुपये की 90 किलो डोडा पोस्त बरामद

Thu, 11 May 2023 08:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
पकड़ गए युवक पुलिस टीम के साथ।
विज्ञापन
डबवाली (सिरसा)। सीआईए डबवाली ने जोगेवाला से देसूजोधा रोड क्षेत्र से ट्रक में प्याज के भरे गट्टों के नीचे छिपाई गई 90 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद की है। बाजार में इसकी कीमत करीब चार लाख रुपये है। इस मामले में पुलिस ने ट्रक सवार दो युवकों को भी गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि उक्त डोडा पोस्त मध्य प्रदेश क्षेत्र से लाई गई थी और उसे डबवाली के साथ लगते गांव व पंजाब क्षेत्र में सप्लाई की जानी थी।
विज्ञापन

सीआईए डबवाली प्रभारी सहायक उप निरीक्षक प्रेम कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गगन व फतेह जीत सिंह वासियान देसूजोधा के रूप में हुई है। पुलिस टीम के सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार के नेतृत्व में देसूजोधा से जोगेवाला क्षेत्र में गश्त के दौरान मौजूद थी। इसी दौरान सामने से एक ट्रक आता दिखाई दिया। इसमें ऊपर तक प्याज से भरे गट्टे लदे हुए थे। शक के आधार पर पुलिस ने उक्त ट्रक में सवार युवकों को काबू किया। इसके बाद राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में ट्रक तलाशी लेने पर 90 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना शहर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें