फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव का कोई भी व्यक्ति असामाजिक तत्व का नहीं लेगा पक्ष : सरपंच

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे के खिलाफ एकजुट हुए लकड़ांवाली के ग्रामीण
विज्ञापन

कहा नशा बेचने वाले की नहीं करवाएगा कोई जमानत
ओढां। गांव लकड़ांवाली के ग्रामीण नशे के खिलाफ एकजुट हो गए हैं। ग्रामीणों ने पंचायत में प्रस्ताव पारित किया कि गांव में कोई भी व्यक्ति नशा बेचने वालों की जमानत नहीं करवाएगा। इसके अलावा नशे के साथ चोरी, छेड़छाड़ सहित अन्य घटनाओं के संबंध में कोई भी व्यक्ति समर्थन नहीं करेगा। इससे पहले गांव लकड़ांवाली में रविवार को मुनादी के जरिए ग्रामीणों को एकत्रित किया गया। बैठक में सरंपच कुलविन्द्र सिंह, किसान नेता गुरदास सिंह, गुरुद्वारा कमेटी, मंदिर कमेटी के अलावा युवा क्लब के सदस्यों व ग्रामीणों ने भाग लिया।
ग्रामीणों ने सभी गांवों में बढ़ रहे नशे पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अगर इस पर कोई भी अंकुश नहीं लगाया गया तो भविष्य में इसके भयानक परिणाम सामने आएंगे। इस अवसर पर लोगों ने पंचायत के माध्यम से प्रस्ताव पारित किया कि गांव में अगर कोई भी व्यक्ति नशे के कारोबार में संलिप्त पाया गया तो उसका कोई भी पक्ष नहीं लेगा। इसके अलावा गांव में चोरी व छेड़छाड़ जैसी घटनाओं में भी अगर किसी की संलिप्तता पाई गई तो पंचायत का कोई भी सदस्य उसकी जमानत नहीं करवाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में छोटी-मोटी चोरियों व छेड़छाड़ जैसी घटनाओं को ज्यादातर नशेड़ी किस्म के लोग ही अंजाम देते है। अगर इस फैसले के बाद भी कोई भी ऐसे व्यक्ति का साथ देता है तो उसका सभी लोग बायकाट करेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि गांव का माहौल नशे की वजह से दिनों दिन खराब हो रहा है जिसके चलते हर समय आम लोगों व महिलाओं को चोरी व लूट की घटनाओं का डर बना रहता है। ग्रामीणों ने ये प्रस्ताव पारित कर बडागुढा पुलिस को सौंपते हुए असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
ये फैसला अकेले पंचायत का नहीं अपितु गांव के सभी लोगों का है। गांव में कोई भी व्यक्ति नशे के कारोबार में संलिप्त पाया जाता है तो कोई भी व्यक्ति उसका पक्ष नहीं लेगा और न ही कोई पंच जमानत लेने जाएगा। गांव में नशेड़ियों की बढ़ रही संख्या के चलते ये फैसला लिया गया है। प्रस्ताव पारित कर बडागुढा पुलिस को सौंपा गया है।
कुलविन्द्र सिंह, ग्राम सरपंच ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें