फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 साल के विद्यार्थी लालचंद्र गोदारा ने इग्नू से किया स्नातक

विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिक लालचंद गोदारा को स्नातक की उपाधि प्रदान करते हुए प्राध्यापक। संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। शहर के राम कॉलोनी निवासी लालचंद गोदारा (80) ने इग्नू से स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की है। रविवार को इग्नू के कोऑडिर्नेटर नवीन डॉ. मक्कड़ ने स्नातक की डीएमसी प्रदान की।
विज्ञापन

शहर निवासी लालचंद गोदारा ने इग्नू अध्ययन केंद्र से बीए की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। बता दें कि गोदारा मूलरूप से जिले के नुहियांवाली के निवासी हैं। 18 वर्ष की आयु में गोदारा ने भारतीय सेना में अपनी सेवाएं देकर सन 1962, 1965 की लड़ाइयों में भाग लेकर देश की रक्षा में अपना योगदान दिया। तत्पश्चात इन्होंने हरियाणा रोडवेज के सिरसा डिपो में भी अपनी सेवाएं दी। वहां से सेवानिवृत्त होकर इग्नू अध्ययन केंद्र में दाखिला लिया। सबसे पहले गोदारा ने बीपीपी (बैचलर्स प्रीप्रेरी प्रोग्राम) का ब्रिज कोर्स किया। इस कोर्स को पास करने के बाद गोदारा ने बीए में दाखिला लिया।
अब आगे पीएचडी करने का लक्ष्य
गोदारा ने बताया कि अभी भी वो अपनी पढ़ाई पर विराम नहीं लगाएंगे। आगे अब वो मास कम्युनिकेशन में एमए करना चाहते हैं। उनकी पीएडी करने की है। गोदारा ने बताया कि उनकी इस सफलता के पीछे उनके परिवार का सहयोग रहा है। इग्नू के पूर्व कोऑडिर्नेटर एचके लाल ने उनका हमेशा मनोबल बढ़ाया
विज्ञापन

ऐसे विद्यार्थियों की सफलता पर होती है खुशी: डॉ. नवीन मक्कड़
इग्नू अध्यन केंद्र के कोऑडिर्नेटर डॉ. नवीन मक्कड़ ने इस उपलब्धि पर गोदारा को बधाई दी। नवीन मक्कड़ ने कहा कि केंद्र में जब ऐसे जुझारू और शिक्षा को लेकर इतने निष्ठावान विद्यार्थी आते हैं तो एक अलग सी ही खुशी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें