फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अलीकां पैक्स में 80 लाख का घोटाला उजागर

विज्ञापन
विज्ञापन
- चार सदस्यीय कमेटी कर रही जांच, कर्मचारियों की फर्जी नियुक्ति करना भी आया सामने
विज्ञापन

- डबवाली पैक्स में घोटाले के मामले में सहायक रजिस्ट्रार ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए लिखा


(सिरसा)। डबवाली की दी बहुउद्देश्यीय कृषि सहकारी समिति लिमिटेड (पैक्स) में तत्कालीन पैक्स प्रबंधक सोहन लाल की ओर से किए घोटालों की फेहरिस्त और लंबी होती जा रही है। अब अलीकां पैक्स में खाद व कैश इन हैंड के रूप में करीब 80 लाख रुपये का घोटाला सामने आया है।

सोहनलाल के पास करीब 2 साल पहले डबवाली के साथ अलीकां पैक्स का अतिरिक्त कार्यभार था। डबवाली पैक्स में घोटाला सामने आने के बाद सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां डबवाली की ओर से गठित चार सदस्यीय एसआईटी अलीकां पैक्स की जांच कर रही है। इससे पहले, डबवाली में पैक्स प्रबंधक सोहनलाल ने मार्च 2025 में दो सेल्समैन के साथ मिलकर करीब 50 लाख रुपये का गबन किया था। इस मामले का पर्दाफाश होने पर आरोपियों की ओर से आनन-फानन कुछ राशि जमा करवाई गई लेकिन अब भी बड़ी राशि रिकवर होनी बाकी है। संवाद
विज्ञापन

घोटाले का शातिर खिलाड़ी है सोहनलाल
पैक्स प्रबंधक सोहनलाल घोटालों का शातिर खिलाड़ी है। उसने डबवाली पैक्स में रहते हुए सेल्समैन सतपाल व संदीप के साथ मिलकर 50 लाख रुपये का खाद व कैश इन हैंड के रूप में गबन किया था। इसके बाद 7 नवंबर 2025 को उसे व उसके सहयोगियों को निलंबित कर जांच बैठा दी गई थी। डबवाली पैक्स की जांच के बाद 4 सदस्यीय एसआईटी अलीकां पैक्स की जांच कर रही है। एसआईटी जल्द ही अंतिम रिपोर्ट सहायक रजिस्ट्रार (एआर) सहकारी समितियां संजीव शर्मा डबवाली को सौंप सकती है। डबवाली पैक्स घोटाले में एआर ने सोहन लाल व दोनों सेल्समैन के खिलाफ प्राथमिकी के लिए पुलिस को लिखा है।
अलीकां में ऐसे किया घोटाला


सोहन लाल को निलंबित करने बाद से अलीकां पैक्स का कार्यभार गोरीवाला के पैक्स प्रबंधक मदन लाल को सौंपा गया। सूत्रों के मुताबिक सोहन लाल ने यहां भी करीब 80 लाख का घोटाला किया है। कुछ कर्मचारियों की फर्जी नियुक्ति भी की है। सोहनलाल ने इन कर्मचारियों को कैशबुक में नकद राशि देने की एंट्री कर लंबे समय तक न केवल वेतन देता रहा बल्कि फर्जी एरियर बनाकर अदायगी कर भी करता रहा। बताया जा रहा है सोहन लाल ने मौजूदा पैक्स प्रधान के पति की भी सेल्समैन के पद पर नियुक्ति दिखाकर अपनी कैशबुक से वेतन व एरियर जारी कर रखा है। एक महिला कर्मचारी को 12 लाख रुपये का फर्जी एरियर भी बनाने की बात सामने आई है। निरीक्षक मयंक कुमार व वेदप्रकाश, उपनिरीक्षक शिव कुमार व डीओ जगदीप सिंह की एसआईटी अलीकां पैक्स में जांच कर रही है।
विज्ञापन



अलीकां पैक्स मामले में एसआईटी जांच कर रही है। डबवाली पैक्स घोटाले में करीब 9 लाख रुपये की वसूली हुई है। अलीकां पैक्स मामले की अभी हमारे पास अंतिम रिपोर्ट नहीं आई है। सोहन लाल व दोनों सेल्समैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पुलिस को लिखा है। - संजीव शर्मा, एआर (सहकारी समितियां डबवाली)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें