फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जंग लगी व्यवस्था के कारण बारिश का 770 लाख लीटर पानी बह गया व्यर्थ

Wed, 28 Jun 2023 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
​नहर कॉलोनी में लगाया गया वाटर हारवे​स्टिंग सिस्टम।  संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा।
जल संरक्षण करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने अब तक कोई भी विशेष व्यवस्था नहीं की है और न ही वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टमों की संख्या को बढ़ाया गया है। इसके कारण शहर में बारिश का पानी सीवरेज लाइन, नालों व पाइप लाइन के माध्यम से बाहर निकाला जाता है। हर वर्ष करोड़ों लीटर पानी इसी तरह से व्यर्थ ही बह जाता है। शहर में केवल तीन पार्कों में चार वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगा गए हैं, वो भी बंद है।
जिले का भू-जल स्तर गिरने के कारण सिरसा, रानियां और ऐलनाबाद डार्क जोन में शामिल है। मानसून शुरू हो चुका है और पहली बारिश में ही 77 मिलियन लीटर पानी सीवरेज के माध्यम से शहर से बाहर निकाला गया था। हालांकि जल संरक्षण के लिए ही अब नगर परिषद ने चार नए स्थानों का चयन किया है, लेकिन अभी तक इनका न तो टेंडर लग पाया है और नहीं अन्य कोई कागजी कार्रवाई हो पाई है। ऐसे में मानसून बंद खत्म होने के बाद नगर परिषद की ओर से इस पर ध्यान दिया जाएगा। सिंचाई विभाग की ओर से भी जिले में केवल 15 वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए गए हैं।
विज्ञापन




शहर के मुख्य बाजारों में नहीं है निकासी की व्यवस्था, अधिकारियों ने पाइप लाइन डालने को दी थी प्राथमिकता
शहर के आंबेडकर चौक, हिसारिया बाजार, बेगू रोड, नोहरिया बाजार, जनता भवन रोड, शिव चौक क्षेत्र, मंडी व नागरिक अस्पताल क्षेत्र में बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति बनती है। सरकार की ओर से बारिश के स्वच्छ जल का संरक्षण करने के लेकर अभियान चलाया जाता है। ठीक तरह से योजना न बनाए जाने के कारण हर वर्ष करोड़ों लीटर पानी सीवरेज के गंदे पानी में मिक्स होकर दूषित हो जाता है। इन्हें क्षेत्रों में लोगों ने रिचार्ज बोरवेल लगाने को लेकर भी मांग उठाई थी। प्रशासनिक अधिकारियों व नेताओं की ओर से इसके बजाय शहर के पानी को पाइप लाइन के माध्यम से नदी व नाले में डालने की योजना बनाई है। इसपर करोड़ों रुपये अब तक खर्च हो चुके हैं, हालांकि अभी तक यह योजनाएं लाभदायक होंगी या नहीं यह भी चिंता का विषय बना हुआ है।


नगर परिषद ने ठेकेदारों का दूसरी बार दिए नोटिस
शहर के भादरा पार्क, डीसी पार्क में कुल चार वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए गए थे, जोकि पहली ही बारिश में बंद हो गए है। ठेकेदारों ने ठीक तरह से इन सिस्टमों को तैयार न किए जाने के कारण अब नगर परिषद ने दूसरी बार संबंधित ठेकेदारों को नोटिस जारी किया है। बारिश के पानी की निकासी न होने के कारण यहां पर अभी तक जलभराव की स्थिति बनी हुई है। हालांकि अन्य जलभराव वाले क्षेत्रों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने को लेकर नगर परिषद की ओर से अभी तक कोई भी योजना नहीं बनाई गई है।
विज्ञापन


वर्जन
शहर के पार्काें में चार हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए गए हैं। इन्हें ठीक करने के लिए ठेकेदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। ठेकेदारों की ओर से उन्हें ठीक तरह से तैयार नहीं किया गया था। शहर में चार अन्य स्थानों का भी चयन किया गया है। यहां पर वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगा जाने हैं। अन्य स्थानों का पाइप के माध्यम से पानी निकाला जा रहा है। - प्रवीन दलाल, एक्सईएन, नगर परिषद सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें