फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकारी प्रधान के साथ पूर्व प्रधान शीला सहगल समर्थित पार्षदों की हुई गहमागहमी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा। मंगलवार को सिरसा नगर परिषद में हाउस की हुई। बैठक में 143.01 लाख का बजट पास किया गया। इसके अतिरिक्त 17 मुद्दों पर चर्चा हुई। लेकिन इस दौरान कार्यकारी प्रधान रणधीर सिंह और हलोपा पार्षद विकास जैन, सेतिया समर्थक भाजपा पार्षद जगजीत गिंदू, कौशल्या वर्मा के साथ गहमागहमी हुई। पार्षदों ने कार्यकारी प्रधान को कहा कि वे उनके वोट से ही इस कुर्सी पर बैठे हैं, लेकिन प्रधान रणधीर सिंह ने कहा कि केवल उनकी वोट से नहीं सबकी वोट से मैं कार्यकारी प्रधान की कुर्सी पर बैठा हूं।
दोनों पक्षों ने गर्म तेवर अख्तियार कर लिए। लेकिन अन्य पार्षदों ने दोनों पक्षों को समझाया तब मामला शांत हुआ। बैठक में पूर्व चेयरपर्सन शीला सहगल लगातार तीसरी बार नहीं आई। जबकि पार्षद वैशाली रातुसरिया, नारायणपाल और विकास गुज्जर भी हाजिर नहीं हुए। कुल पार्षद 31 हैं।
विज्ञापन

एजेंडों पर चर्चा करते हुए पहले विकास जैन ने कहा कि ठेकेदार पार्षदों की सुनते नहीं। शहर में विकास कार्य रुके हुए हैं। तब ईओ अमन ढांडा ने कहा कि ठेकेदारों पर क्लॉज थ्री लगा दी गई है। इसके अतिरिक्त 99 विकास कार्यों में से 15 विकास कार्यों पर क्लॉज लगा दिए हैं और वर्क आर्डर की दस प्रतिशत पेनल्टी लगा दी गई है। पार्षद विकास जैन ने कहा कि स्ट्रीट लाइट्स पर एलईडी लगाने का जो टेंडर जारी किया है, उसमें सरकारी वेबसाइट पर आवेदन क्यों नहीं मांगे गए। जबकि सरकार ने दो साल से उस पर आवेदन मांगने की हिदायतें दी हुई हैं। विकास जैन ने सवाल किया कि 6700 प्वाइंट पर लगाई जाने वाली एलईडी के बदले में सोडियम लाइट्स उतारी गई हैं वो कहां पर रखी जाएंगी। तब एसडीओ श्रवण बैनीवाल ने जवाब दिया कि वह ठेकेदार के पास ही रहेगी। टेंडर की शर्त अनुसार वह 100 रुपये में रखेगा। इस पर पार्षद विकास जैन, जगजीत गिंदू ने ऑब्जेक्शन लगाया कि आठ हजार रुपये की सोडियम लाइट कबाड़ के भाव 100 रुपये में दी जा रही है।तब कार्यकारी प्रधान रणधीर सिंह, ईओ अमन ढांडा ने कहा कि यह टेंडर की शर्त में ही शामिल है। टेंडर मुख्यालय से अप्रूव होकर आया है।

पार्षदों ने प्रधान पर लगाए आरोप
पार्षद विकास जैन ने हाउस में सवाल किया कि कमेटी में पिछली जगह पर दो कमरों का निर्माण किया है। इस पर कितना खर्च आया है। कार्यकारी प्रधान रणधीर सिंह ने कहा कि इस पर कमेटी ने कोई खर्च नहीं किया। जैन ने कहा कि यह काम आपने 35ए की पावर के तहत बिल पास किए हैं। लेकिन प्रधान ने कहा कि इस कमरों के निर्माण के लिए किसी को कोई भुगतान नहीं किया। ठेकेदारों ने मुफ्त में किया है।

बैठक में ये एजेंडे रखे गए
पशु डेयरियों को बाहर निकालने के लिए गांव फूलकां की 40 एकड़ भूमि को कलेक्टर रेट पर लेने के लिए प्रस्ताव पास किया गया। शहर के सिटी थाना के पुराने भवन की जगह पर मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण करने की मुद्दा पास किया गया। खैरपुर में नप की खाली पड़ी भूमि को नप कार्यालय बनाने के लिए कंसलटेंट आर्किटेक्ट हायर करने पर स्वीकृति दी गई। लेकिन विकास जैन, जगजीत गिंदू ने इसे खैरपुर में बनाने पर आपत्ति भी लगाई। लेकिन सीएम घोषणा होने के कारण उनकी आपत्ति स्वीकृति नहीं हुई। नगर सुधार मंडल की भूमि पर रिहायशी और कमर्शियल प्लॉट काटकर उनकी बोली करवाने, ऑटो मार्केट में 210 दुकानों की बोली करवाने, शहर के चार चौकों का नाम महात्मा ज्योतिबा फुले, भगवान धन्वंतरि चौक रखने, गुर जंभेश्वर पर्यावरण चौक रखने और मेहता चौक के मुद्दों को स्वीकृति किया गया। इसके अलावा कई अन्य मुद्दे भी रखे गए।
विज्ञापन


पुलिस को नहीं दिए जाएंगे 100 बेरिकेड
हाउस में जब 17 एजेंडे में पुलिस अधीक्षक सिरसा के पत्र अनुसार दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के पैटर्न पर 100 नए बैरिकेड बनाने के प्रस्ताव को पार्षदों ने सिरे से खारिज कर दिया। पार्षदों ने कहा कि पुलिस वाले एक गिलास पानी मुफ्त में नहीं पिलाते और न ही उनके काम करते हैं। इसलिए इस एजेंडे को पास नहीं किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें