फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारह घंटे की ढील में सरपट दौड़ा सिरसा

विज्ञापन
विज्ञापन
12 घंटे की ढील में सरपट दौड़ा सिरसा
विज्ञापन

सामान्य हुआ जनजीवन, बाजारों में दिखी चहल-पहल
इंटरनेट सेवा बहाल होे पर युवा वर्ग ने मनाई खुशी,शराब के ठेके खुले
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद से जिला प्रशासन की ओर से सिरसा शहर में लगाए गए कर्फ्यू में मंगलवार को 12 घंटे की ढील दी गई। इस दौरान सिरसा सरपट दौड़ता नजर आया। कई दिन बाद जनजीवन सामान्य हुआ। लोगाें ने इस दौरान बाजारों में अपनी रोजमर्रा की चीजें खरीदीं। बाजारों में पूरी तरह से चहल पहल दिखाई दी। सुरक्षाबल पहले की तरह चौकस रहे।
पिछले चार दिनों से कर्फ्यू की मार झेल रहे लोग घरों में कैद होकर रह गए थे। मंगलवार को प्रशासन की ओर से कर्फ्यू में 12 घंटे की ढील दी गई तो लोगों ने सबसे पहले अपने सभी आवश्यक कामकाज निपटाए। कोई बैंक में पहुंचा तो किसी ने बिजली और टेलीफोन के बिल जमा करवाए। कई दिन बाद मंगलवार को सरकारी स्कूल और कॉलेज तो खुले पर बच्चे नहीं आए। अभिभावकों ने सुरक्षा को लेकर बच्चों को अभी स्कूल भेजना मुनासिब नहीं समझा। हालांकि कुछ निजी स्कूलों ने सुरक्षा को लेकर अपने स्तर पर अवकाश रखा था पर कुछ एक स्कूलों ने बच्चों का अवकाश घोषित कर केवल स्टाफ सदस्यों को ही स्कूल बुलाया था। जिला प्रशासन की ओर से गांव नेजियाखेड़ा, बेगू और बाजेकां में कर्फ्यू की स्थिति जारी रखी। इसके अलावा शहर में शाह सतनाम चौक की ओर से डेरा की दिशा में जाने वाले मार्ग पर भी कर्फ्यू जारी रखा गया।
विज्ञापन


गलियों में पहुंचे फल और सब्जी विक्रे ता
सबसे पहले लोगों ने फल और सब्जी की खरीददारी की। कोई आरओबी के नीचे स्थित सब्जी मंडी तो कोई रेलवे फाटक के पास स्थित सब्जी मंडी में पहुंचा। आरओबी के नीचे स्थित सब्जी मंडी में सब्जियों का भाव सबसे कम रहा तो वहां भीड़ लगी रही। उधर, गली मोहल्लों में सब्जी बेचने वाले आए तो उन्होेंने मनमाने दाम वसूले। लोगों ने इस आलस में ऊंचे भाव में सब्जी खरीदी कि घर से बाहर नहीं जाना पडे़गा।

बिजली बिल भरने वालों की लगी कतार
पिछले चार दिन पूर्व बिजली निगम की ओर से शहर में बांटे गए बिजली बिलों का भी कर्फ्यू के कारण भुगतान नहीं हो पाया और मंगलवार को इसी कारण जैसे ही बिजली निगम का कार्यालय खुला, तो सैकड़ों की संख्या में बिजली उपभोक्ता बिल भरने के लिए लाइन में जाकर लग गए। बैंकों में भी रोजमर्रा की भांति कामकाज हुआ। हालांकि अधिकतर बैंकों ने मंगलवार को भी अपने एटीएम बंद रखे। चंद बैंकों के एटीएम खुलने से लोगों ने वहां से अपनी जरूरत के हिसाब से पैसे निकाले। चार दिनों के बाद हरियाणा रोडवेज की चंद बसें भी मंगलवार को सड़कों पर दौड़ी। बेशक रोडवेज प्रशासन ने अपनी अधिकतर बसें पुलिस लाइन में ही खड़ी की हुई हैं और कुछ एक बसें डेरा श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य तक छोड़ने गईं हुईं हैं। ऐसे में रोडवेज प्रशासन ने केवल डबवाली, फतेहाबाद और हिसार रूटों पर ही अपनी गाड़ियां दौड़ाईं।

इंटरनेट सेवा हुई बहाल
मंगलवार को शहरवासियों को सबसे बड़ी राहत उस समय मिली जब इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गई। गौरतलब हो कि 25 अगस्त को डेरा प्रमुख राम रहीम को साध्वी यौन शोषण का दोषी पाए जाने पर प्रशासन की ओर से इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं थीं। चार दिन बाद मंगलवार को इंटरनेट सेवाएं बहाल होने पर लोगों ने अपने-अपने परिचितों को आवश्यक संदेश भेजे। इंटरनेट सेवा बहाल तो हुई पर सेवा बीच बीच में बाधित होती रही। कई कंपनियों की इंटरनेट सेवा पहले की भांति बाधित रही।
विज्ञापन


शराब के ठेके भी खुले
जिलाधीश प्रभजोत सिंह ने जिले के सभी शराब परोसने वाले थोक एवं रिटेल विक्रेताओं को अपने शराब के ठेकों को खोलने की अनुमति प्रदान कर दी है, लेकिन शाह सतनाम सिंह चौक से नेजियाखेड़ा टी-प्वाइंट तक, कंगनपुर रोड और नेजियाखेड़ा टी-प्वाइंट से बाजेकां रेलवे क्रॉसिंग तक कर्फ्यू पूर्व की भांति जारी रहेगा। इन स्थानों पर स्थित सभी शराब परोसने वाले प्रतिष्ठान पूर्व की भांति बंद रहेंगे। उधर, शहर में जैसे ही शराब के ठेके खुले लोग चार दिन से दिल में पाले दर्द को दूर करने के लिए पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें