फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर बदलने की एवज में ली रिश्वत, सहायक लाईनमैन रंगे हाथों काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ओढां।
सीएम फ्लाइंग ने एक किसान की शिकायत पर ट्रांसफार्मर बदलने की एवज में पंजुआना बिजली घर के सहायक लाइनमैन को रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है।
दौलतपुरा खेड़ा के किसान सुखप्रीत सिंह के अनुसार उसके खेत में लगे ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी चलने के कारण उसने पंजुआना बिजली घर में ट्रांसफार्मर बदलने के लिए अर्जी दी थी। आरोप है कि बिजली घर के कर्मचारी उसे पहले तो काफी दिन तक लटकाते रहे और बाद में सहायक लाइमैन पुष्कर ने उससे ट्रांसफार्मर बदलने के लिए 20 हजार रुपये देने की डिमांड करते हुए कहा कि बिना खर्चे पानी के कार्य नहीं होते। किसान ने उक्त कर्मचारी को 20 हजार रुपये रिश्वत देने की हामी भर ली। किसान ने इसकी शिकायत सीएम फ्लाइंग को दे दी जिसके बाद टीम ने तय समय के मुताबिक किसान को पाउडर लगे नोट लाइनमैन को देने के लिए दे दिए। किसान ने सहायक लाइनमैन को बस स्टैंड पर स्थित एक होटल पर बुलाया। किसान का इशारा पाते ही सीएम फ्लाइंग ने आरोपी को 17 हजार 500 रूपये रिश्वत राशि सहित रंगे हाथों काबू कर लिया। इस घटना के बाद बिजली घर के कर्मचारी सफाई देते नजर आए।
विज्ञापन

जेई ने दी सफाई
कर्मचारी तो हमारा ही है लेकिन मुझे इस बारे कोई जानकारी नहीं की उसने किसान से कब और क्यों पैसे मांगे। मेरे पास किसान की ट्रांसफार्मर संबंधी कोई अर्जी नहीं आई। हां मैंने सहायक लाइनमैन पुष्कर को मीटर चेक करने के लिए जरूर बुलाया था।
विज्ञापन

-राधेश्याम, जेई पंजुआना

ट्रांसफार्मर बदलने की एवज में रिश्वत लेता सहायक लाइनमैन रंगे हाथों काबू
दौलतपुर खेड़ा के किसान की शिकायत पर सीएम फ्लाइंग ने की कार्रवाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें