फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत, 217 मरीज हुए स्वस्थ, 88 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। कोरोना संक्रमण के कारण मंगलवार को खाजाखेड़ा निवासी एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जिले में लगातार यह दूसरी मौत है। वहीं जिले में मंगलवार को 88 नए कोरोना संक्रमित मिले जबकि 217 स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण जिले में अब मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। लगातार दो दिनों में दो मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के कारण कुल 514 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में अब 1008 सक्रिय केस हैं। इनमें से 33 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। जबकि 828 होम आइसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक जिले में 6 लाख 10 हजार 888 लोगों की टेस्टिंग की जा चुकी है। जिला में संक्रमण के कुल 31 हजार 786 मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें से 30 हजार 264 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को सिरसा में 47, डबवाली में 10, ऐलनाबाद में तीन, कालांवाली में दो, ओढां में नौ, नाथूसरी चोपटा में चार, माधोसिंघाना में छह, रानियां में दो, चौटाला में एक और बड़ागुढ़ा में चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन बेहद जरूरी है, इसलिए 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग का प्रत्येक व्यक्ति अपना वैक्सीनेशन अवश्य करवाएं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि वे अपनी नैतिक जिम्मेवारी समझ कर बचाव उपायों व एसओपी गाइडलाइन का पालन करें तभी कोरोना संक्रमण से बचाव संभव है। संक्रमण पर काबू पाने के लिए नागरिकों का सहयोग जरूरी है, इसलिए आमजन जरा भी ढील न बरतें और टेस्टिंग व वैक्सीनेशन अवश्य करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. मनीष बांसल, सिविल सर्जन, सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें