संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। लाल बत्ती चौक के पास ई-रिक्शा में सवार एक महिला के बैग से अज्ञात महिला ने सात हजार रुपये चुरा लिए। पीड़ित महिला की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सुभाष कॉलोनी निवासी मधु रानी ने बताया कि रविवार दोपहर को वह ई-रिक्शा पर सवार होकर सुभाष चौक से लालबत्ती चौक जा रही थी। रास्ते में एक महिला ई-रिक्शा में सवार हुई। मधु रानी का कहना है कि लाल बत्ती चौक पर वह ई-रिक्शा से उतर गई।
कुछ देर बाद उसने अपना बैग देखा तो उसमें से सात हजार रुपये गायब मिले। मधु का कहना है कि ई-रिक्शा में सवार उक्त महिला ने ही उसके बैग की जेब काटकर सात हजार रुपये चुराए हैं। शहर थाना प्रभारी संदीप कुमार का कहना है कि जल्द ही अज्ञात महिला की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।