फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के कारण सात मरीजों की हुई मौत, 64 मरीज मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के मामलों में तो कमी आ रही है लेकिन मौत के आंकड़ें में हर रोज उछाल देखने को मिल रहा है। वीरवार को जिले में कोरोना के कारण सात मरीजों की मौत हो गई जबकि 64 मरीज संक्रमित पाए गए है। जिले में अब तक कुल 458 मरीजों की मौत कोरोना के कारण हो चुकी है।
विज्ञापन

वीरवार को जिला में 129 कोरोना रोगी स्वस्थ हुए हैं। जिला का रिकवरी रेट 96.67 प्रतिशत हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला में अब तक तीन लाख 80 हजार 232 व्यक्तियों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से अब तक कुल 28 हजार 874 कोरोना संक्रमण के मामले आ चुके हैं, जिनमें से 27 हजार 914 ठीक चुके हैं। जिला में इस समय 502 व्यक्ति कोरोना संक्रमित हैं। इनमें से 86 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। 43 मरीज सरकारी और 43 मरीज प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती है। जिले में 324 मरीज होम आइसोलेट है।
वीरवार को ऐलनाबाद की 78 वर्षीय महिला, रिसालियाखेड़ा का 72 वर्षीय व्यक्ति, जमाल की 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला, कागदाना का 48 वर्षीय व्यक्ति, धर्मपुरा की 62 वर्षीय महिला, फिरोजाबाद का 50 वर्षीय व्यक्ति, भादरा बाजार की 65 वर्षीय महिला की कोरोना के कारण मौत हो गई। जिले में अब तक कोरोना के कारण 458 मरीजों की मौत हो गई। वीरवार को सिरसा शहरी क्षेत्र में छह, डबवाली शहरी क्षेत्र में छह, ऐलनाबाद में तीन तथा कालांवाली में तीन, ओढां में 12, नाथूसरी चोपटा में 16, माधोसिंघाना में दो, रानियां में चार, चौटाला में सात तथा बडागुढ़ा में पांच कोरोना संक्रमण के नए केस सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें