फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अंधड़ से टूटे 65 पेड़ और बिजली के 20 पोल, कई क्षेत्र में रातभर गुल रही बिजली

Thu, 06 Apr 2023 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
शहर में खराब हुए तारों को ठीक करते बिजली कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। कभी ओलावृष्टि तो कभी तेज अंधड़ के साथ बारिश होने पर जिलावासियों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। बुधवार देर रात को अंधड़ के साथ आई तेज बारिश से फसलों के साथ पेड़ और बिजली के खंभे टूट गए। 30 जगह तार टूटने के कारण शहर के कई कॉलोनियों में रातभर बिजली गुल रही।
बिजली निगम के पास रातभर में बिजली संबंधित 500 से ज्यादा शिकायतें पहुंचीं। इसमें से 65 शिकायतें पेड़ टूटने के कारण बिजली के तार टूटने, 20 शिकायतें बिजली के पोल टूटने व 30 शिकायतें तार टूटने की रहीं। वीरवार को दिनभर बिजली निगम के कर्मचारी तारों व खंभों को दुरुस्त करने में लगे हैं।
विज्ञापन

बुधवार रात को जिलेभर में अंधड़ के कारण लोगों के घर का सामान, खिड़कियां दरवाजे और दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गए। रात करीब 12 बजे तक बार- बार बिजली के कट लगते रहे। इसके बाद कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई सुचारू हो गई, लेकिन कई क्षेत्रों में सुबह जाकर बिजली बहाल हुई। बरनाला और बेगू रोड पर बिजली के खंभे टूटने की शिकायत ज्यादा रही। बिजली निगम के कर्मचारियों ने वीरवार सुबह 10 बजे तक 80 फीसदी शिकायतों का निपटारा कर दिया गया, लेकिन शेष शिकायतों का समाधान करने के लिए कर्मचारी जुटे रहे। इसके साथ ही हर क्षेत्र में लगे ट्रांसफार्मरों की जांच की।


सिरसा व पंजुआना में हुई तीन एमएम बारिश
सिरसा व पंजुआना में तीन एमएम बारिश हुई। इसके साथ ही ओटू, कालांवाली, अबूबशहर, खुइयांमलकाना में हल्की बारिश हुई। हर दूसरे दिन बारिश के कारण खेतों में फसलों की स्थिति खराब हो गई। गेहूं व सरसों की फसलों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है। नमी के कारण अब गेहूं की बालियां में भी नई शाखाएं निकली शुरू हो गई हैं। गेहूं का दाना नष्ट हो गया है।


मौसम खराब के चलते बिगड़ रहा स्वास्थ्य, बढ़ने लगे बुखार के मरीज
रात को बारिश व दिन में धूप के कारण अब लोगों का स्वास्थ्य भी बिगड़ता जा रहा है। नागरिक अस्पताल में खांसी, जुकाम, बुखार और सांस में दिक्कत होने के मरीजों की ओपीडी बढ़ी है। नागरिक अस्पताल में अब फिजिशियन के पास हर रोज 100 मरीज खांसी, जुकाम, छाती दर्द, और गला दर्द होने की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।


तेज आंधी के कारण क्षेत्र में पेड़ों के गिरने के बाद लोगों ने खुद ही रोड से हटा दिया है। यहां से भी पेड़ गिरने की शिकायत आती है, तुरंत पेड़ों को वहां से हटा कर रास्ता साफ करवा दिया जाता है। - नवल किशोर, जिला वन अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन




रात को तेज आंधी के कारण बिजली का कट लगाया गया था। इसके बाद सभी लाइनों को क्लीयर कर दिया गया है। शिकायतों के बाद टीमों को मौके पर भेजा गया है। - मोहनलाल जांगड़ा, एसडीओ सिरसा।

शहर में खराब हुए तारों को ठीक करते बिजली कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें