फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुडियाखेडा में दस मिनट ईवीएम खराब रही

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपटा। राजस्थान की सीमा से सटे सिरसा लोकसभा क्षेत्र के चोपटा खंड में लोकतंत्र के महापर्व में अपने मत का प्रयोग करने के लिए बढ़चढ कर भाग लिया। ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ। जिसमें मतदाताओं ने बड़े उत्साह से भाग लेकर शाम 6 बजे तक मतदान किया। गांव गुडिया खेड़ा में बूथ नं 44 पर इवीएम में करीब 10 बजे तकनीकी खराबी आने से कुछ देर मतदान रोकना पड़ा। बाद में मशीन को ठीक कर दिया गया। गांव निर्बाण में 81 प्रतिशत मतदान हुआ। गांव कुम्हारिया में 1515 वोट पोल हुए मतदान का प्रतिशत 80 रहा। गांव राजपूरा साहनी मे 89 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें 552 वोट पोल हुए। इनमें 298 पुरूषों व 254 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। गुसाईयाना गांव में 80.61 प्रतिशत मतदान हुआ। नाथूसरी कलां में 79 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। गांव जसानियां में कुल 973 मतदाताओं में से 645 मतदाताओं ने मत कर वोट पोल 66प्रतिशत रहा। शाहपूरिया में 1931 वेाटों में से 1664 मतदाताओं ने लोकतंत्र के महापर्व में आहुति दी। बरूवाली द्वितीय में 89 प्रतिशत व रूपावास में 83 प्रतिशत, बरासरी में 85 प्रतिशत, हंजीरा में 86 प्रतिशत रामपुरा ढिल्लों में 88 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें